फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महंत नरेंद्र गिरि केस:...तो क्या आनंद गिरि के सील आश्रम के कैमरे में छिपे हैं राज, डीवीआर को चुराने का हुआ प्रयास

Tue, 28 Sep 2021 11:23 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 28 Sep 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Mahant Narendra Giri Death Case: Miscreants Tried to Steal Anand Giri Ashram CCTV Camera DVR
आनंद गिरि का आश्रम सील - फोटो : अमर उजाला

हरिद्वार में आनंद गिरि के सील आश्रम में लगे सीसीटीवी के कैमरे की डीवीआर में मौत के राज छिपे हो सकते हैं। जिसके चलते आश्रम में लगे डीवीआर चोरी करने का प्रयास किया गया। डीवीआर चुराने वाले आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया है। श्यामुपर थाना पुलिस डीवीआर चुराने वाले आरोपी से पूछताछ में जुटी है।  



अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि की मौत के बाद उनके शिष्य आनंद गिरि को श्यामपुर कांगड़ी स्थित आश्रम से गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके बाद आश्रम को एचआरडीए के अधिकारियों ने फिर से सील कर दिया था। सोमवार को इस आश्रम से सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर चोरी कर लिया गया।

नरेंद्र गिरि केस: नए अध्यक्ष के चयन को लेकर अटकलों पर लगा विराम, श्रीमहंत हरि गिरि ने कही ये बात

इसके साथ ही आश्रम से पानी की मोटर व जूसर मिक्सर भी चोरी हुआ। हालांकि, चोरी करने वाले आरोपी को कुछ लोगों ने मौके पर ही पकड़ लिया और उसे पुलिस को सौंप दिया। सील आश्रम से डीवीआर चोरी करने के बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या आश्रम में लगे सीसीटीवी में नरेंद्र गिरि की हत्या के मामले में कोई राज छिपे हुए हैं। जिन्हें डीवीआर चोरी करने के बाद छिपाने का प्रयास किया जा रहा था।

Mahant Narendra Giri Death Case: Miscreants Tried to Steal Anand Giri Ashram CCTV Camera DVR
हरिद्वार में आनंद गिरि का आश्रम - फोटो : अमर उजाला

पकड़े गए युवक से पुलिस पूछताछ में जुटी है कि आखिर किसके कहने पर वह सील आश्रम में चोरी करने के लिए आया था। श्यामपुर थाना प्रभारी अनिल चौहान का कहना है कि आरोपी युवक से डीवीआर, पानी की मोटर और जूसर मिक्सर बरामद हुआ है।

Mahant Narendra Giri Death Case: Miscreants Tried to Steal Anand Giri Ashram CCTV Camera DVR
हरिद्वार में आनंद गिरि का आश्रम - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने बताया कि आरोपी से हर पहलू को ध्यान में रखकर पूछताछ की जा रही है। बता दें कि श्रीमहंत नरेंद्र गिरि व उनके शिष्य आनंद गिरि के बीच हुए विवाद के बाद श्यामपुर कांगड़ी गांव में बन रहा आनंद गिरि का आश्रम 13 मई को एचआरडीए ने सील कर दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahant Narendra Giri Death Case: Miscreants Tried to Steal Anand Giri Ashram CCTV Camera DVR
महंत नरेंद्र गिरि और आनंद गिरि - फोटो : फाइल फोटो

आश्रम पर सील लगने के बाद आनंद गिरि को हरिद्वार के एक बड़े संत व आश्रम के परमाध्यक्ष ने शरण दी थी। इसका खुलासा आश्रम सील होने के बाद एक इंटरव्यू के दौरान आनंद गिरि ने खुद किया था। आनंद गिरि ने कहा था कि वह उन दिनों हरिद्वार के एक आश्रम में शरण लेकर रह रहे थे।

विज्ञापन
Mahant Narendra Giri Death Case: Miscreants Tried to Steal Anand Giri Ashram CCTV Camera DVR
हरिद्वार में आनंद गिरि का आश्रम - फोटो : अमर उजाला

वहीं, बताया जा रहा है कि आनंद गिरि श्री महंत नरेंद गिरि की आत्महत्या से पहले 15 दिनों तक इसी आश्रम में थे। आश्रम से कहीं बाहर भी नहीं निकले थे। ऐसे में सवाल उठ रहे है कि आनंद गिरि 15 दिनों तक आश्रम में रहकर आखिर कर क्या कर रहे थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed