फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हरिद्वार कुंभ 2021 : मुख्य स्नान संपन्न, नागा अखाड़ों में अब कढ़ी पकौड़ा और तंबू उखाड़ने की तैयारी

Thu, 15 Apr 2021 02:15 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 15 Apr 2021 02:15 PM IST
सार

अगले कुंभ नगर में फिर मिलने के आह्वान के साथ धर्म ध्वजाओं की तनियां ढीली कर दी जाएंगी।

विज्ञापन
Mahakumbh 2021: main snan completed now naga akharas ready to go back
नागा साधु - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

मुख्य कुंभ स्नान संपन्न होते ही नागा संन्यासियों के सातों अखाड़ों में डेरा उठाने की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। जैसे-जैसे दसनामियों में कढ़ी पकौड़ा भोज होते जाएंगे, मेला छावनियों से तंबू उखड़ते जाएंगे। अगले कुंभ नगर में फिर मिलने के आह्वान के साथ धर्म ध्वजाओं की तनियां ढीली कर दी जाएंगी।



महाकुंभ 2021: बुधवार को पांच अखाड़ों के नौ संतों समेत 192 श्रद्धालु मिले संक्रमित, 39 को बॉर्डर से लौटाया

देवताओं को नमन कर अखाड़ों के रमता पंच फिर से लंबे रास्तों के लिए चल पड़ेंगे। इस कामना के साथ कि अब तीन वर्ष बाद किसी नए कुंभ नगर में डेरे जमाएंगे। हालांकि बैरागी अणियों में अभी रौनक रहेगी। कथा, वार्ताओं और संकीर्तन के दौर और अधिक तेजी के साथ चल पड़ेंगे। नागा संन्यासी अखाड़ों के तीनों शाही स्नान मुख्य स्नान के साथ ही संपन्न हो जाते हैं।

महाकुंभ: सोने-चांदी के सिंहासनों पर बैठ शाही स्नान के लिए निकले संत, हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा, तस्वीरें... 

अमृत स्नान में चूंकि सभी अखाड़े स्नान करते हैं अत: यह सबसे बड़ा स्नान है। आखिरी शाही स्नान तीन बैरागी अणियां करती हैं। अत: अब उन्हीं की छावनियों में रौनक रहेगी। बैरागियों की शिविरों में रासलीला और रामलीला भी लुभाती हैं। चूंकि नवरात्र चल रहे हैं और भगवान राम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाना है।

Mahakumbh 2021: main snan completed now naga akharas ready to go back
नागा साधु - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

अत: अब बैरागी खालसों के शिविरों में श्रीरामचरित मानस के गायन होंगे।

Mahakumbh 2021: main snan completed now naga akharas ready to go back
नागा साधु - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

प्रत्येक हरिद्वार कुंभ में रामनवमी कुंभ के बीच आती है। अत: वैष्णवों का उत्साह देखते ही बनता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahakumbh 2021: main snan completed now naga akharas ready to go back
नागा साधु - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

संन्यासियों की कुंभनगर से विदाई के साथ ही सातों संन्यासी अखाड़ों के कुंभोत्सव संपन्न हो जाते हैं।

विज्ञापन
Mahakumbh 2021: main snan completed now naga akharas ready to go back
नागा साधु - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

बुधवार को महाकुंभ में मेष संक्रांति के शाही स्नान के साथ संन्यासियों का कुंभ भी पूरा हो गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed