फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MahaShivratri: इन तीन अद्भुत संंयोग से आज व्रतियों का मिलेगा खास फल, सूर्य और शनि की होगी एक साथ कृपा

Sat, 18 Feb 2023 04:44 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 18 Feb 2023 04:44 PM IST
विज्ञापन
Maha Shivratri 2023 three wonderful coincidences Sun and Saturn will transit in Aquarius zodiac signs
पिथौरागढ़ के घंटेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला

तीन अद्भुत संयोग बनने से इस बार महाशिवरात्रि बेहद खास हो गई है। व्रतियों को विशेष फल प्राप्त होगा। सूर्य और शनि की एक साथ कृपा होगी। पहला शनिवार होने के कारण शनि प्रदोष का योग बन रहा है तो इसी दिन स्वार्थ सिद्धि योग भी पड़ रहा है। वहीं तीसरा 30 वर्षों बाद सूर्य और शनि यानी पिता-पुत्र एक साथ शनि की कुंभ राशि में गोचर करेंगे। ऐसे में इस महाशिवरात्रि का विशेष महत्व बन रहा है।



पंडित राकेश कुमार शुक्ला ने बताया कि फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन व्रत रहकर चार पहर भगवान शिव की पूजा करने से धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की प्राप्ति होती है। जो मनुष्य वर्ष भर कोई उपवास नहीं कर पाता, उसे केवल शिवरात्रि का व्रत करने से वर्षभर के व्रत का पुण्य प्राप्त हो जाता है।

उन्होंने बताया कि इस बार शिवरात्रि पर तीन अद्भुत संयोग बनने से यह त्योहार खास बन गया है। इसमें पहला यह कि शनिवार के दिन शिवरात्रि पड़ने से शनि प्रदोष का संयोग बन रहा है। शनि प्रदोष का योग होने से संतान कामना की पूर्ति होती है इसलिए यह व्रत पुत्र दायक माना गया है।

Maha Shivratri 2023 three wonderful coincidences Sun and Saturn will transit in Aquarius zodiac signs
उत्तरकाशीे के प्राचीन काशी विश्वनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व पर जलाभिषेक करते श्रद्वालु। - फोटो : अमर उजाला

मिलेगी सूर्य और शनि की एक साथ कृपा
दूसरा इसी दिन स्वार्थ सिद्धि योग भी पड़ रहा है। स्वार्थ सिद्धि योग में कोई भी कार्य करने से पूर्ण सिद्धि प्राप्त होती है। वहीं तीसरा इस बार 30 वर्षों बाद सूर्य और शनि यानी पिता-पुत्र कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं। इसलिए इस बार व्रतियों को सूर्य और शनि की एक साथ कृपा प्राप्त होगी।

Maha Shivratri 2023 three wonderful coincidences Sun and Saturn will transit in Aquarius zodiac signs
उत्तरकाशी । प्राचीन काशी विश्वनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व पर जलाभिषेक के लिए उमड़े श्रद्धालु, लग - फोटो : अमर उजाला

चार पहर की पूजा का विधान
शिवरात्रि के व्रत में चार पहर की पूजा का विशेष विधान बताया गया है। इस बार शिवरात्रि पर चार पहर की पूजा का समय प्रथम प्रहर शाम 6:20 से रात्रि 9:30 तक, दूसरा प्रहर रात्रि 9:30 से रात्रि 12:40 तक, तीसरा पहर रात्रि 12:40 से प्रात: 3:50 तक, चौथा प्रहर प्रात: 3:50 से प्रात: 7:00 बजे तक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Maha Shivratri 2023 three wonderful coincidences Sun and Saturn will transit in Aquarius zodiac signs
हरकी पैड़ी - फोटो : अमर उजाला

इन चीजों से करें जलाभिषेक
शिवरात्रि व्रत पर गाय के दूध से शिव का अभिषेक करने से पुत्र प्राप्ति होती है। गन्ने के रस से अभिषेक करने से लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। शिवरात्रि के दिन भगवान शिव की विशेष पूजा करने से कालसर्प दोष से भी मुक्ति प्राप्त होती है।

ये भी पढ़ें...Maha Shivratri 2023: हरकी पैड़ी पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, जलाभिषेक को मंदिरों में उमड़ने लगी भीड़

विज्ञापन
Maha Shivratri 2023 three wonderful coincidences Sun and Saturn will transit in Aquarius zodiac signs
शिवरात्रि पर मंदिरों में जलाभिषेक करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
रात्रि 8:00 बजे से शिव का जलाभिषेक
18 फरवरी को रात्रि लगभग 8:00 बजे चतुर्दशी तिथि का प्रारंभ होगा और अगले दिन लगभग 4:15 सायंकाल समाप्त होगा। चतुर्दशी तिथि के प्रारंभ होने के साथ ही जलाभिषेक भी प्रारंभ हो जाएगा। इसके अलावा इसी समय से भद्रा प्रारंभ हो जाएगी लेकिन भद्रा का वास मृत्युलोक में न होने से भद्रा बाधक नहीं होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed