पूर्ण चंद्रग्रहण के साथ सुपर ब्लू मून आज दिखेगा। जिसका सूतक लगते ही नौ घंटे पहले मंदिरों के कपाट बंद हो जाएंगे। तो पहले ही यह काम निपटा लें।
चंद्रग्रहण 2018: इस समय बंद होंगे मंदिरों के कपाट, पहले ही कर लें ये काम
इस दौरान घरों में भी पानी, दूध आदि में तुलसी का प्रयोग होगा। ग्रहण के हटते ही मंदिरों और घरों की धुलाई आदि की जाएगी। 36 साल बाद पूर्ण चंद्रग्रहण और ब्ल्यू सुपरमून एक साथ होगा। 31 जनवरी को होने वाली यह खगोलीय घटना न केवल भारत बल्कि विश्व के कई देशों में देखी जा सकेगी।
इससे पहले चंद्रग्रहण और ब्ल्यू मून 30 दिसंबर 1982 को एक साथ थे। इस घटना में चंद्रमा का रंग भी बदला हुआ नजर आएगा। माघ पूर्णिमा का यह पहला चंद्रग्रहण है। वहीं अब तक नीला चांद यानी ब्लू सुपरमून का दीदार नहीं कर पाने वालों के लिए इसे देखने का मौका होगा। 31 जनवरी को नीला चांद दिखाई देगा।
ज्योतिषों के अनुसार इसके बाद 2028 और फिर 2037 में ब्लू मून देखने को मिलेगा। ब्लू सुपर मून की घटना में चंद्रमा नीला, तांबे के रंग, चमकीला अलग-अलग रंगों का दिखाई देता है। आचार्य भरत राम तिवारी के अनुसार 31 जनवरी को चंद्रग्रहण पुष्य एवं अश्लेषा नक्षत्र एवं कर्क राशि कालीन घटित हो रहा है।
इस ग्रहण का सूतक 9 घंटे पूर्व अर्थात प्रात: 8.18 मिनट पर लगेगा। ग्रहण प्रारंभ शाम 5.18 मिनट पर होगा। खग्रास प्रारंभ 6.22 मिनट शाम एवं खग्रास समाप्ति शाम 7.38 मिनट पर होगी। ग्रहण समाप्त रात 8.42 मिनट पर होगा। ग्रहण की अवधि कुल 3 घंटे 24 मिनट रहेगी।