फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरों में देखें, मासूम को चाकू की नोक पर लेकर हुई लूट

Sun, 24 May 2015 02:21 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 24 May 2015 02:21 PM IST
विज्ञापन

तस्वीरों में देखें, मासूम को चाकू की नोक पर लेकर हुई लूट

loot photos in dehradun.

देहरादून में बंजारावाला के डांडी गांव में शनिवार को दिन-दहाड़े बदमाशों ने दो साल के मासूम को चाकू की नोक पर लेकर लेबर ठेकेदार के घर लूटपाट कर ली। आतंकित करने के लिए नकाबपोश बदमाशों ने ठेकेदार की पत्नी के सिर पर उल्टा चाकू मारकर घायल कर दिया। बदमाश यहां से 15 हजार रुपए की नकदी और जेवरात लूटकर ले गए। वारदात का पता चलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया।

तस्वीरों में देखें, मासूम को चाकू की नोक पर लेकर हुई लूट

loot photos in dehradun.

पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र के बंजारावाला से लगे डांडी गांव में बिहार के लेबर ठेकेदार जफर की कोठी है। निचले हिस्से में जफर पत्नी गुलनाज और चार बच्चों के साथ रहता है, जबकि ऊपरी हिस्से में किराएदार हैं। शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे जफर पत्नी को लेबर के भुगतान के मिले 15 हजार रुपए देकर गया था।

तस्वीरों में देखें, मासूम को चाकू की नोक पर लेकर हुई लूट

loot photos in dehradun.

पूर्वाह्न में साढे़ ग्यारह बजे के करीब गुलनाज दो बच्चों को ट्यूशन छोड़कर लौट रही थी। गुलनाज के पीछे ही दो नकाबपोश बदमाश अंदर घुस गए। अंदर आते ही बदमाशों ने जफर के दो साल के बेटे नूरान को उठाकर उसकी गर्दन पर चाकू पर रख दिया। जान से मारने की धमकी देकर गुलनाज को नकदी और जेवर लाने के लिए कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरों में देखें, मासूम को चाकू की नोक पर लेकर हुई लूट

loot photos in dehradun.

गुलनाज ने आनाकानी की तो एक बदमाश ने उल्टा चाकू उसके सिर में मार दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गई। घबराई गुलनाज ने 15 हजार रुपये की नकदी बदमाशों को थमा दी। इसके अलावा बदमाश दो अंगूठी, सोने की चेन, कानों के झुमके, नत्थ, कड़े और चांदी के जेवरात ले गए। लूटपाट करने के बाद बदमाश पैदल ही भाग गए।

विज्ञापन

तस्वीरों में देखें, मासूम को चाकू की नोक पर लेकर हुई लूट

loot photos in dehradun.

गुलनाज ने बाहर आकर लूटपाट की जानकारी दी तो आसपास के लोग आ गए। ठेकेदार जफर भी अपने साथियों के साथ वहां आ गया। इसी बीच पटेलनगर पुलिस को भी बुला लिया गया। एसपी सिटी अजय सिंह ने मौके पर आकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। तीसरे पहर एसएसपी पुष्पक ज्योति ने घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने पटेलनगर और एसओजी की संयुक्त टीम बनाकर बदमाशों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed