फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rishikesh: हुड़का का नाद...देवी-देवताओं का आह्वान, पीएम मोदी ने गढ़वाल से हरिद्वार तक मतदाताओं को ऐसे साधा

Thu, 11 Apr 2024 08:25 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 11 Apr 2024 08:25 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2024 PM Modi Play Hudka and Pray to Devta to address voters from Garhwal to Haridwar
ऋषिकेश में पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

ऋषिकेश में विजय संकल्प यात्रा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में ब्रह्मकमल, हुड़का और गढ़वाल के तीन प्रमुख शक्तिपीठों का जिक्र कर गढ़वाल के मतदाताओं तो गंगा और हरकी पैड़ी से हरिद्वार के मतदाताओं को साधने का प्रयास किया।



मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतीक चिन्ह के तौर पर प्रधानमंत्री को हुड़का भेंट किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देवभूमि में देवताओं के आह्वान करने की परंपरा है। हुड़का का नाद देवी-देवताओं के आह्वान करने में ऊर्जा देता है। आज मुझे भी देवता रूपी जनता जनार्दन का आह्वान करने के लिए हुड़का बजाने का सौभाग्य मिला है।

Rishikesh: पीएम बोले-ये मोदी की मजबूत सरकार है, आतंकियों को घर में घुस कर मारती है, कांग्रेस पर भी साधा निशाना

Lok Sabha Elections 2024 PM Modi Play Hudka and Pray to Devta to address voters from Garhwal to Haridwar
ऋषिकेश में पीएम मोदी की जनसभा - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस विकास और विरासत दोनों की विरोधी है। उत्तराखंड का कोई निवासी ये नहीं भूल सकता कि कांग्रेस ने प्रभु राम के अस्तित्व पर सवाल उठाए। लेकिन राम मंदिर बनाने वालों ने कांग्रेस के गुनाह माफ कर उनके घर जाकर निमंत्रण दिया। लेकिन कांग्रेस ने उसका भी बहिष्कार किया। पीएम ने कहा कि अब तो कांग्रेस ने सार्वजनिक रूप से घोषणा की है कि हिंदू धर्म में जो शक्ति है उसका विनाश करेंगे।

Lok Sabha Elections 2024 PM Modi Play Hudka and Pray to Devta to address voters from Garhwal to Haridwar
ऋषिकेश में पीएम मोदी की जनसभा - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस शक्ति स्वरूपा मां धारी देवी, मां चंद्रबदनी देवी, मां ज्वाल्पा देवी की शक्ति को खत्म करना चाहती है। कहा कि उत्तराखंड की आस्था को तबाह करने की जो साजिशें चल रही हैं उसमें कांग्रेस की ये बातें आग में घी का काम करेंगी। उत्तराखंड की संस्कृति की रक्षा करना हम सभी का दायित्व है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2024 PM Modi Play Hudka and Pray to Devta to address voters from Garhwal to Haridwar
ऋषिकेश में पीएम मोदी की जनसभा - फोटो : अमर उजाला

हरिद्वार के मतदाताओं को जोड़ने के लिए मोदी ने कहा कि आपको भूलना नहीं है ये वही कांग्रेस है जो कहती रही है कि हरकी पैड़ी मां गंगा किनारे नहीं बल्कि नहर के किनारे बसी है। अब ये गंगा के अस्तित्व पर सवाल उठा रहे हैं। इन्हें उत्तराखंड के लोग सबक सिखाकर रहेंगे।

विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2024 PM Modi Play Hudka and Pray to Devta to address voters from Garhwal to Haridwar
पीएम मोदी की रैली में पहुंचे कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड की पहचान ब्रह्मकमल से जुड़ी है। ये धरती ब्रह्मकमल की है। इसलिए इस बार भी यहां पांच कमल खिलने चाहिए। पांचों कमल इसलिए खिलाने हैं, क्योंकि हम विकसित भारत का संकल्प लेकर चले हैं। विकसित भारत संकल्प के लिए विकसित उत्तराखंड हमारी प्राथमिकता है। इस काम के लिए मेरा पल-पल आपके नाम है। मेरा पल-पल देश के नाम है। 24 घंटे सातों दिन मेरी गारंटी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed