देश के सबसे बड़े चुनाव में गुरुवार को पहले चरण के लिए मतदान होगा। गुरुवार को उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों के लिए मतदान होगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्य ने कहा कि 11 अप्रैल को सुबह 7:00 बजे से 5:00 बजे तक मतदान होगा। इसके लिए सभी पोलिंग बूथों पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
देश के सबसे बड़े चुनाव के लिए कल उत्तराखंड में होगा मतदान, यहां जानिए पांच सीटों का गणित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतदान के दिन सबसे पहले 6:00 बजे से 7:00 बजे तक प्रत्येक बूथ पर मॉक पोल होगा। जिसमें 50 वोट डाले जाएंगे। इस दौरान प्रत्याशी व उनके पोलिंग एजेंट भी मौजूद रहेंगे। मॉक पोल के सभी मतों को निरस्त करने के बाद मतदान शुरू किया जाएगा। संवेदनशील व अतिसंवेदनशील पोलिंग बूथ पर लाइव टेलीकास्ट और सीसीटी कैमरे से रिकॉर्डिंग की जाएगी। साथ ही सीआरपीएफ व प्रदेश पुलिस के जवान भी तैनात रहेंगे।
पांच संसदीय सीट का विवरण
कुल मतदाता: 78,56,268
कुल प्रत्याशी: 52 प्रत्याशी मैदान में
कुल मतदान केंद्र: 11229
कुल सरकारी कर्मचारी: 112380
कुल मतदाता: 1493524
कुल उम्मीदवार: 15
मुकाबला: माला राज्य लक्ष्मी (भाजपा) व प्रीतम सिंह (कांग्रेस)
पौड़ी गढ़वाल सीट
कुल मतदाता: 1355776
कुल उम्मीदवार-09
मुकाबला: मनीष खंडूड़ी (कांग्रेस) व तीरथ सिंह रावत (भाजपा)