फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सत्ता संग्राम 2019: उत्तराखंड की इस सीट पर अपने ही वोट के लिए तरसेंगे दिग्गज

Tue, 26 Mar 2019 03:03 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal कीर्तिराज रुमाल, अमर उजाला, रुद्रपुर
कीर्तिराज रुमाल, अमर उजाला, रुद्रपुर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 26 Mar 2019 03:03 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha elections 2019 uttarakhand this seat become tough for candidates
हरीश रावत, अजय भट्ट

नैनीताल संसदीय सीट के दिग्गज दावेदार इस बार अपने ही वोट के लिए तरस जाएंगे। भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट का अपना वोट रानीखेत विधानसभा क्षेत्र में है, तो कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत भी अल्मोड़ा जिले के रहने वाले हैं। जबकि बसपा प्रत्याशी नवनीत प्रकाश अग्रवाल का वोट बरेली (यूपी) में है।


 

Lok sabha elections 2019 uttarakhand this seat become tough for candidates
कल्याण सिंह चौहान

वोट की कीमत का जब भी जिक्र होता है तो वर्ष 2008 के राजस्थान के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सीपी जोशी को भाजपा के कल्याण सिंह चौहान से एक वोट से मिली हार का भी जिक्र होता है। इस बार नैनीताल लोकसभा सीट के कई दिग्गज प्रत्याशियों को भी दूसरे संसदीय क्षेत्र से होने के कारण अपना वोट फिलहाल नहीं मिल सकेगा।
 

Lok sabha elections 2019 uttarakhand this seat become tough for candidates
नामांकन दाखिल करने जाते अजय भट्ट - फोटो : अमर उजाला

नैनीताल सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट ने शपथ पत्र में अपना मूल स्थान रानीखेत बताया है, जबकि कांग्रेस के प्रत्याशी हरीश रावत ने शपथ पत्र में अपना निवास देहरादून बताया है। हालांकि हरीश रावत मूलरूप से अल्मोड़ा जिले के मोहनारी गांव के निवासी हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Lok sabha elections 2019 uttarakhand this seat become tough for candidates
नवनीत प्रकाश अग्रवाल (सफेद शर्ट में)

दोनों ही प्रत्याशी पहली बार नैनीताल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। दूसरा संसदीय क्षेत्र होने के कारण फिलहाल वह अपना वोट स्वयं को नहीं दे सकेंगे। इधर, बसपा के टिकट से लड़ रहे नवनीत प्रकाश अग्रवाल की स्थिति भी ऐसी ही है।

विज्ञापन
Lok sabha elections 2019 uttarakhand this seat become tough for candidates
नामांकन दाखिल करते हरीश रावत - फोटो : अमर उजाला

नवनीत भी बरेली, यूपी के रहने वाले हैं और पहली बार नैनीताल सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। उनका वोट बरेली कैंट (यूपी) में है। यह अजब स्थिति है कि जनता से वोट मांगने वाले प्रत्याशी स्वयं को अपना वोट नहीं दे पाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed