{"_id":"5ca1f9a1bdec2213f22d2bda","slug":"lok-sabha-elections-2019-home-minister-rajnath-singh-helicopter-checking-in-uttarakhand","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड पहुंचते ही फ्लाइंग टीम ने जांचा गृह मंत्री राजनाथ सिंह का हेलीकॉप्टर, अंदर मिला ये सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड पहुंचते ही फ्लाइंग टीम ने जांचा गृह मंत्री राजनाथ सिंह का हेलीकॉप्टर, अंदर मिला ये सामान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चमोली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 01 Apr 2019 05:51 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
गृह मंत्री राजनाथ सिंह का हेलीकॉप्टर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
चुनावी समर में भाजपा के स्टार प्रचारक गृह मंत्री राजनाथ सिंह लोगों के अंदर जोश भरने उत्तराखंड के गोपेश्वर पहुंचे। इस दौरान फ्लाइंग टीम ने उनके हेलीकॉप्टर से उतरते ही चेकिंग शुरू कर दी। ऐसा देखकर वहां मौजूद लोग कुछ देर के लिए तो हैरान रह गए, लेकिन बाद में हकीकत सामने आई।
2 of 5
गृह मंत्री राजनाथ सिंह का हेलीकॉप्टर
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल, आदर्श आचार संहिता के पालन के लिए उड़नदस्ता टीम ने गृह मंत्री राजनाथ सिंह के हेलीकॉप्टर की तलाशी ली। हालांकि, हेलीकाप्टर में ऐसी कोई चीज नहीं मिली जिसे आचार संहिता का उल्लंघन माना जाए। हेलीकॉप्टर के अंदर से बस कुछ खाने का सामान ही निकला।
3 of 5
गृह मंत्री राजनाथ सिंह का हेलीकॉप्टर
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि निर्वाचन आयोग के सख्त निर्देश हैं कि आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित किया जाए। चुनाव प्रचार के दौरान प्रयोग में लाए जाने वाले हेलीकॉप्टरों की भी तलाशी के निर्देश आयोग से मिले हैं। जिला उड़नदस्ता टीम चमोली के प्रभारी व अधिशासी अभियंता एडीबी दीपक कुमार के नेतृत्व में उड़नदस्ता टीम के सदस्यों ने पुलिस मैदान में खड़े गृहमंत्री के हेलीकॉप्टर की तलाशी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गृह मंत्री राजनाथ सिंह का हेलीकॉप्टर
- फोटो : अमर उजाला
हेलीकॉप्टर की तलाशी के दौरान इसकी वीडियोग्राफी भी की गई। उड़नदस्ता टीम के प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि जब हेलीकॉप्टर की तलाशी ली गई जब गृहमंत्री राजनाथ सिंह हेलीकॉप्टर से उतरकर जनसभा के मंच पर जा चुके थे। उन्होंने कहा कि हेलीकाप्टर में रखे सभी सामान की तलाशी ली। बैगों को भी खोलकर देखा गया। इस टीम में पुलिस के सब इंस्पेक्टर रामजनम सिंह नेगी, आशीष थपलियाल सहित चार सदस्य शामिल थे।
विज्ञापन
5 of 5
गृहमंत्री राजनाथ सिंह
- फोटो : अमर उजाला
राजनाथ सिंह ने पड़ोसी देश को लेकर नसीहत दी और कहा कि पहली गोली हमारी तरफ से नहीं चलेगी, लेकिन गलती की तो जबाब में गोलियों का हिसाब नहीं होगा। उन्होंने कहा उत्तराखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही अटल स्वस्थ्य मिशन योजना से हर गरीब को फायदा मिल रहा है। ऑलवेदर रोड व रेल परियोजना से उत्तराखंड का विकास होगा। उन्होंने पौड़ी सीट से भाजपा प्रत्याशी तीरथ सिंह रावत को जुझारू कार्यकर्ता बताया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।