उत्तराखंड में नैनीताल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत रोड शो के दौरान अलग ही अंदाज में दिखे। रोड शो में जब वे नैनीताल के तल्लीताल बाजार पहुंचे तो वहां व्यापारियों को कैरम खेलता देख वे खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने भी व्यापारियों के साथ कैरम खेला और फिर जनसंपर्क किया।
2 of 6
नैनीताल में रोड शो करते हरीश रावत
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत ने बुधवार को नैनीताल, भवाली, भीमताल और ज्योलीकोट में रोड शो और जनसभा कर कहा कि भाजपा दिलों में नफरत भर रही है। उन्होंने केंद्र सरकार पर संवैधानिक संस्थाओं को खत्म करने का आरोप भी लगाया।
3 of 6
नैनीताल में रोड शो करते हरीश रावत
- फोटो : अमर उजाला
राम सेवक सभा में उन्होंने कहा कि बीते पांच साल में सभी संस्थाओं को डिग्रेड किया गया है। सुप्रीम कोर्ट के चार जजों के मन में कितनी वेदना रही होगी। रिजर्व बैंक का वह गवर्नर जिसको खुद उन्होंने नियुक्त किया हो उन्हें इस्तीफा देकर जाना पड़ा।
4 of 6
नैनीताल में रोड शो करते हरीश रावत
- फोटो : अमर उजाला
रात के अंधेरे में सीबीआई डायरेक्टर को चलता कर दिया जाता है। सांख्यिकी आयोग ने सरकार को कुछ खटकने वाले आंकड़े जारी कर दिए तो एक अधिकारी को नौकरी छोड़ कर जाना पड़ा। यह भी कहा कि जब आंबेडकर संविधान बना रहे थे तो आरएसएस पदाधिकारी ने कहा था कि यह संविधान छूने के लायक नहीं है।
5 of 6
नैनीताल में रोड शो करते हरीश रावत
- फोटो : अमर उजाला
हरीश रावत रामसेवक सभा में अपना भाषण शुरू ही कर पाए थे कि माइक अचानक बंद हो गया। माइक ठीक होने पर उन्होंने कहा कि भैंस और माइक तभी बिगड़ते हैं जब घर में मेहमान हों या सामने जनता जनार्दन। जब जब मेरा माइक बिगड़ता है तो मुझे जनता का समर्थन मिल जाता है। उन्होंने कहा इस समय प्रकृति चीख-चीख कर कह रही है कि देश में परिवर्तन आएगा।