{"_id":"5c5a5b66bdec2273934e145a","slug":"lok-sabha-election-2019-congress-plan-for-defeat-bjp","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चुनाव 2019: भाजपा को कड़ी टक्कर देने के लिए ये है कांग्रेस का मास्टर प्लान, गोपनीय बैठक बुलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव 2019: भाजपा को कड़ी टक्कर देने के लिए ये है कांग्रेस का मास्टर प्लान, गोपनीय बैठक बुलाई
राजीव शुक्ला, अमर उजाला, हल्द्वानी
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Thu, 07 Feb 2019 08:50 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Rahul Gandhi- PM Modi
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
किसानों को उपज का मूल्य न मिलने और बेरोजगारों को प्रतिवर्ष दो करोड़ रोजगार न मिलने के मुद्दे को कांग्रेस और पैना करने जा रही है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को फरवरी के अंतिम सप्ताह में बुलाकर प्रधानमंत्री की 14 फरवरी को रुद्रपुर में प्रस्तावित रैली का जवाब दिया जाएगा। किसान और नौजवानों के सहारे कांग्रेस 19 की नैया पार लगाने की तैयारी में है।
2 of 5
किसान
- फोटो : amar ujala
तीन राज्यों में किसानों के मिले समर्थन के बाद कांग्रेस अब आक्रामक मुद्रा में है। अंतरिम बजट में किसान सम्मान योजना के तहत दो हजार रुपये किसानों के खाते डालने की घोषणा की कांग्रेस पहले ही बखिया उधेड़ चुकी है। दो करोड़ लोगों को रोजगार देने के वादे पर खरा न उतरने को मुद्दा बनाने की तैयारी है।
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री की 14 फरवरी को रुद्रपुर को रैली होनी है। इसके ठीक बाद फरवरी के अंतिम सप्ताह में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी बाजपुर में किसानों और नौजवानों की रैली को संबोधित करेंगे। नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश ने आज नैनीताल और ऊधमसिंह नगर के पार्टी पदाधिकारियों के साथ गोपनीय बैठक कर रणनीति बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
pritam singh
आठ फरवरी को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह और नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश दिल्ली पहुंचेंगे। दोनों नेताओं की प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह से मुलाकात होगी। इसके बाद नौ फरवरी को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात होगी।
विज्ञापन
5 of 5
Indira Hridayesh
- फोटो : ani
राहुल से मुलाकात के दौरान ही बाजपुर की रैली की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जाएगा। नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश ने बताया कि आठ फरवरी को अन्य प्रांतों के प्रदेश अध्यक्ष भी दिल्ली पहुंच रहे हैं। लोकसभा चुनाव को लेकर मंथन होना है। आदर्श आचार संहिता से पहले की राहुल गांधी की विशाल रैली कराई जाएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।