{"_id":"6a8a8a11618326b24903ac67","slug":"dehradun-delhi-tourist-drowned-while-bathing-in-sahastradhara-body-recovered-by-sdrf-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: सहस्त्रधारा में नहाने के दौरान डूबा दिल्ली का पर्यटक, दो किमी दूर एसडीआरएफ ने बरामद किया शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: सहस्त्रधारा में नहाने के दौरान डूबा दिल्ली का पर्यटक, दो किमी दूर एसडीआरएफ ने बरामद किया शव
Sun, 23 Aug 2026 11:23 AM IST
Alka Tyagi
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Sun, 23 Aug 2026 11:23 AM IST
सार
पहाड़ी इलाकों में बारिश के कारण इन दिनों नदियों में बहाव तेज है। सुबह दिल्ली का एक पर्यटक सहस्त्रधारा में नहाने गया और तेज बहाव में आकर बह गया।
विज्ञापन
एसडीआरएफ ने शव बरामद किया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहस्त्रधारा में नहाने के दौरान तेज बहाव की चपेट में आकर दिल्ली का एक पर्यटक डूब गया। एसडीआरएफ ने सघन सर्च अभियान चलाकर शव को घटनास्थल से करीब दो किलोमीटर दूर पांडव वाला पुल के पास बरामद कर लिया। मृतक की पहचान नौथ राम (लगभग 50 वर्ष), निवासी दिल्ली के रूप में हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह आपदा कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि सहस्त्रधारा क्षेत्र में स्नान के दौरान एक व्यक्ति पानी के तेज बहाव में बह गया है। सूचना मिलते ही सहस्त्रधारा स्थित एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
Dehradun: रायपुर के एक ऑफिस में युवकों के बीच हुई कहासुनी, एक की कांच लगने से मौत, हत्या की आशंका
विज्ञापन
मौके पर पहुंची टीम ने परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी ली और संभावित स्थानों पर सर्च अभियान शुरू किया। जवानों ने नदी के बहाव वाले क्षेत्रों में गहन तलाश की। लगातार प्रयास के बाद टीम को सहस्त्रधारा झरने से करीब दो किलोमीटर दूर पांडव वाला पुल के पास व्यक्ति का शव मिला।