फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बर्बरताः तस्वीरों में देखें सरेआम महिला पर किस तरह टूट पड़ी पुलिस

Mon, 03 Oct 2016 08:04 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 03 Oct 2016 08:04 AM IST
विज्ञापन
lathicharge on shiksha acharya
lathi charge - फोटो : anil dogra

शिक्षा मित्र में समायोजन की मांग को लेकर देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास कूच करते शिक्षा आचार्यों को पुलिस ने दौड़ाकर बेरहमी से पीटा। इस दौरान पुलिस ने महिला प्रदर्शनकारियों को भी नहीं बख्शा।

lathicharge on shiksha acharya
lathi charge

लाठीचार्ज से 24 से अधिक शिक्षा आचार्य घायल हो गए, इसमें एक शिक्षा आचार्य का कान फट गया। आठ घायलों को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं 49 महिलाओं सहित 61 को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
 

lathicharge on shiksha acharya
lathi charge

शिक्षा आचार्य, अनुदेशक संगठन से जुड़े शिक्षा आचार्य शिक्षा मित्र में समायोजन की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं। आंदोलन कर रहे शिक्षा आचार्यों को 26 सितंबर को पुलिस ने मुख्यमंत्री आवास कूच करते हुए गिरफ्तार किया था। जिन्हें गिरफ्तारी के बाद सुद्धोवाला जेल ले जाया गया, लेकिन शिक्षा आचार्यों ने जेल में बेमियादी अनशन शुरू कर दिया था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
lathicharge on shiksha acharya
lathi charge

शिक्षा आचार्यों को शुक्रवार देर शाम छोड़ दिया गया। शुक्रवार जेल से छूटने के बाद शिक्षा आचार्यों ने शनिवार को एक बार फिर मुख्यमंत्री आवास कूच किया।
 

विज्ञापन
lathicharge on shiksha acharya
lathi charge

परेड ग्राउंड से सीएम आवास कूच कर रहे शिक्षा आचार्यों को पुलिस ने कनक चौक के पास बैरिकेडिंग लगाकर रोकने का प्रयास किया, लेकिन कुछ शिक्षा आचार्य बैरिकेडिंग तोड़कर परेड ग्राउंड से कनक हॉल के आगे से होते हुए सचिवालय की ओर जाने लगे। इस पर पुलिस ने धक्का मुक्की के बाद उन पर लाठियां बरसानी शुरू कर दी। कुछ शिक्षा आचार्यों के मुंह और कान पर चोटें आई हैं।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed