फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यहां छलका था समुद्र मंथन का अमृत, कुंभ के दौरान होता है पवित्र स्नान, आप भी देखिए

Fri, 18 Jan 2019 09:01 AM IST
shubham कौशल सिखौला, अमर उजाला, हरिद्वार
कौशल सिखौला, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: shubham Updated Fri, 18 Jan 2019 09:01 AM IST
विज्ञापन
kumbh shahi snan 2019 in brahma kund
snan - फोटो : अमर उजाला

हर की पैड़ी पर बना ब्रह्मकुंड करीब दस लाख वर्ष पूर्व त्रेता युग में राम के पुरखे राजा भगीरथ द्वारा लाई गई गंगा से भी पुराना तीर्थ है।

kumbh shahi snan 2019 in brahma kund
ganga snan - फोटो : amar ujala

भागीरथी गंगा ब्रह्मकुंड से होते हुए ही गंगा सागर की ओर बढ़ी। इसी ब्रह्मकुंड में समुद्र मंथन के दौरान निकला अमृत छलका था। यही वह स्थल है जहां त्रेता युग से असंख्य यात्री गंगा स्नान, कुंभ स्नान और अस्थि प्रवाह के लिए आते रहे हैं। 

 

kumbh shahi snan 2019 in brahma kund
ganga snan harki paidi - फोटो : AmarUjala

हर की पैड़ी और ब्रह्मकुंड हरिद्वार की ही नहीं, अपितु करोड़ों हिंदुओं की आत्मा हैं। प्राचीन काल से तमाम स्नान हर की पैड़ी ब्रह्मकुंड पर ही होते रहे हैं। कुंभ मेलों के दौरान 13 अखाड़ों के लाखों संत ब्रह्मकुंड में डुबकी लगाते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
kumbh shahi snan 2019 in brahma kund
snan - फोटो : अमरउजाला

ब्रह्मकुंभ वह स्थल है, जहां इलावृत्त के राजा श्वेत ने दस हजार वर्षों तक ब्रह्मा के लिए तपस्या की थी। प्रसन्न होकर ब्रह्मा ने दर्शन दिए और राज की इच्छा अनुसार अपने नाम से ब्रह्मकुंड की स्थापना की। श्वेत की प्रार्थना पर ब्रह्मा के साथ शिव और विष्णु भी यहां आकर विराजे। सृष्टि नियंता ब्रह्मा ने वरदान दिया कि देश के सभी तीर्थ इस ब्रह्मकुंड में निवास करेंगे।     
 

विज्ञापन
kumbh shahi snan 2019 in brahma kund
snan - फोटो : अमरउजाला

जब ब्रह्मकुंड तीर्थ बना तब तक गंगा का आगमन इस धर्मनगरी में नहीं हुआ था। कालांतर में भगवान राम की चार पीढ़ी पूर्व के पुरखे भगीरथ जब गंगा लाए, तब गंगा इसी ब्रह्मकुंड से होते हुए बही। उज्जयिनी के राजा भर्तृहरि ने इसी ब्रह्मकुंड के किनारे पर्वत पर तप किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed