{"_id":"5c3f62a4bdec2273a33960bc","slug":"kumbh-mela-2019-cm-trivendra-singh-rawat-will-go-to-prayagraj-for-special-reason","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक अनोखी परंपरा निभाने प्रयागराज कुंभ में जाएंगे उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र , बहुत खास है यह रीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक अनोखी परंपरा निभाने प्रयागराज कुंभ में जाएंगे उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र , बहुत खास है यह रीत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 17 Jan 2019 08:33 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
त्रिवेंद्र सिंह रावत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत कुंभ से जुड़ी एक अनोखी परंपरा को निभाने 21 जनवरी को प्रयागराज जाएंगे। वे वहां सभी 13 अखाड़ों को हरिद्वार में 2021 में होने वाले महाकुंभ में आने का न्योता देंगे। निमंत्रण देने के लिए मुख्यमंत्री के साथ नगर विकास मंत्री मदन कौशिक और मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह भी जाएंगे।
2 of 6
हरिद्वार अर्द्घकुंभ
- फोटो : amar ujala
शासकीय प्रवक्ता कौशिक के मुताबिक, मुख्यमंत्री 21 जनवरी को प्रयागराज में अखाड़ा परिषद और 13 अखाड़ों के महामंडलेश्वरों से मिलेंगे और उन्हें हरिद्वार कुंभ में आने का निमंत्रण देंगे। उन्होंने बताया कि यह परंपरा पुरातन काल से चली आ रही है। इसके बाद मुख्यमंत्री बनारस जाएंगे, जहां वे प्रवासी भारतीयों के एक कार्यक्रम में शामिल होंगे।
3 of 6
हरिद्वार अर्द्घकुंभ
- फोटो : amar ujala
कौशिक ने बताया कि कुंभ से जुड़ी यह रीत पुराने समय से चली आ रही है। इस रीत के अनुसार, जहां अगला कुंभ प्रस्तावित होता है, वह प्रदेश (प्रदेश का मुखिया) कुंभ में जुटने वाले अखाड़ों और अखाड़ा परिषद को निमंत्रण देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
ganga snan
प्रयाग के बाद हरिद्वार में कुंभ का आयोजन होना है। प्रदेश सरकार ने 2021 में होने वाले इस कुंभ की तैयारी शुरू कर दी है। चूंकि प्रयाग कुंभ में देश भर के साधु, संत, महात्मा और अखाड़े शामिल हो रहे हैं। यही वह अवसर है, जब प्रदेश सरकार की ओर से उन्हें हरिद्वार महाकुंभ में आने का निमंत्रण दिया जाएगा।
विज्ञापन
5 of 6
astrology
- फोटो : astrology
हरिद्वार में महाकुंभ का आयोजन ग्रहों की दशा के हिसाब से विद्वत परिषद करती है। इस योग के अनुसार, जब मेष राशि में सूर्य तथा कुंभ राशि में बृहस्पति रहते हैं, तो हरिद्वार में महाकुंभ का आयोजन होता है। हालांकि कई लोग इसे 2022 में आयोजित करने के पक्ष में रहे, लेकिन 2022 में बृहस्पति कुंभ राशि में नहीं रहेंगे। जानकारों के मुताबिक सटीक योग 2021 में ही बन रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।