फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Janmashtami 2023: हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की...देवभूमि में ऐसे मना कान्हा का जन्मोत्सव, तस्वीरें

Fri, 08 Sep 2023 12:12 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 08 Sep 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Krishna Janmashtami 2023 Uttarakhand Dehradun celebration Today News in Hindi Photos
देहरादून में जन्माष्टमी पर्व - फोटो : अमर उजाला

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व दूसरे दिन भी उत्तराखंड में धूमधाम से मनाया गया। आधी रात तक भगवान कृष्ण के जन्म का जश्न मनाया जाता रहा। देर रात तक मंदिरों से लेकर घरों तक हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की... के जयकारे गूंजते रहे।



पूजन के साथ ही लड्डू गोपाल को झूला झुलाया गया। मंदिरों में कलाकारों ने सुंदर झांकियां सजाईं। छोटे-छोटे बच्चे राधा-कृष्ण बनकर मंदिरों में पहुंचे। कहीं घने बादलों में भगवान शिव की छवि दिखाई गई तो कहीं लठमार और फूलों की होली खेली गई।

Janmashtami 2023: उत्तराखंड के इस गांव में नहीं मनाई गई जन्माष्टमी, परसा रहा सन्नाटा, भावुक कर देगी वजह

Krishna Janmashtami 2023 Uttarakhand Dehradun celebration Today News in Hindi Photos
जन्माष्टमी पर मटकी फोड़ - फोटो : अमर उजाला

देहरादून के पृथ्वीनाथ मंदिर में मथुरा-वृंदावन से आए 31 कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। महोत्सव में मयूर डांस, डांडिया रास, महारास के साथ ही श्रीकृष्ण की लीला ने सभी का मन मोह लिया।

Krishna Janmashtami 2023 Uttarakhand Dehradun celebration Today News in Hindi Photos
जन्माष्टमी की धूम - फोटो : अमर उजाला

इसके अलावा मां भगवती की झांकी, हनुमान झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। राधा-कृष्ण बने कलाकारों ने हाथों में जलते दीपक लेकर नृत्य किया। वहीं, कई जगहों पर मटकी फोड़ कार्यक्रम भी हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Krishna Janmashtami 2023 Uttarakhand Dehradun celebration Today News in Hindi Photos
जन्माष्टमी पर चंद्रयान की झाकी - फोटो : अमर उजाला

प्रेमनगर के श्री सनातन धर्म मंदिर में राधा-कृष्ण बनकर आए बच्चों को मंदिर समिति ने पुरस्कृत किया। यहां प्रधान सुभाष मांकिन, अवतार, रवि भाटिया, विक्की आदि मौजूद रहे। डीएल रोड स्थित चैतन्य गौडीय मठ मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण की आरती की गई। पटेलनगर स्थित श्री पिपलेश्वर महादेव मंदिर में सुंदर झांकियां निकाली गईं।

विज्ञापन
Krishna Janmashtami 2023 Uttarakhand Dehradun celebration Today News in Hindi Photos
जन्माष्टमी पर चंद्रयान की झाकी - फोटो : अमर उजाला

जोगीवाला में यादव समाज विकास समिति ने भी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान महोत्सव में गीत-संगीत सुनकर लोग झूम उठे। मंदिरों मे आधी रात को भगवान श्रीकृष्ण का जन्म होते ही भक्तों में पालना झुलाने की होड़ लगी रही। वहीं मंदिरों में भगवान कृष्ण की आरती भी की गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed