{"_id":"5fe6366b8ebc3e41d23b92c4","slug":"kotdwar-robbery-case-dacoits-give-warm-water-to-hostage-victims-during-crime","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोटद्वार डकैती मामला: बंधक बनाकर डरे-सहमे पीड़ितों को डकैतों ने पिलाया गर्म पानी, मंदिर का चढ़ावा तक ले गए साथ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटद्वार डकैती मामला: बंधक बनाकर डरे-सहमे पीड़ितों को डकैतों ने पिलाया गर्म पानी, मंदिर का चढ़ावा तक ले गए साथ
चंद्रमोहन शुक्ला, अमर उजाला, कोटद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Sat, 26 Dec 2020 12:14 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तराखंड के कोटद्वार में टाइल फैक्टरी के मालिक प्रमोद प्रजापित के घर बदमाशों ने डकैती के दौरान महिलाओं से मारपीट या गाली गलौच नहीं की, बल्कि वारदात से सहमे वृद्धा समेत तीनों लोगों को गर्म पानी पिलाया। एएसपी प्रदीप राय को यह बात खुद पीड़ित महिलाओं ने बताई। डकैती के दौरान बदमाश पूजाघर में रखे पैसे और उनकी बेटी मानसी के गुल्लक के सात हजार रुपये भी ले उड़े। उद्यमी प्रमोद प्रजापति की पत्नी मुनेश देवी ने बताया कि बदमाश पूजाघर के चढ़ावे की नकदी भी ले गए।
2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
प्रमोद ने बताया कि जिस वक्त डकैती पड़ी थी, उस समय गली में दूधवाला दूध लेने के लिए आवाज देता रह गया। यही नहीं सात बजे के बाद जैसे ही पानी आया पड़ोसियों ने मोटर चलाने के लिए आवाज लगाई लेकिन न तो कोई जवाब मिला, न कोई बाहर ही निकल सका। पड़ोसियों तक को घर में डकैती की भनक नहीं लग सकी। गली में भी सामान्य रूप से लोगों की आवाजाही बनी रही।
3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि बदमाश देवी रोड से पैदल ही गली के रास्ते घर पर पहुंचे। घर का गेट बंद होने के कारण एक बदमाश गेट से चढ़कर अंदर घुसा और मेन गेट खोला। गेट खुलने के बाद सभी बदमाश घर में दाखिल हो गए। उद्यमी प्रमोद की बेटी मानसी ने पुलिस को बताया कि बदमाशों के जाने के दौरान बाइक या वाहन के स्टार्ट होने की आवाज नहीं आई। बदमाश टहलते हुए यहां आए थे और अपने साथ एक थैला लाए थे, जिसमें रिवॉल्वर, पिस्टल और चाकू था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
उनके मुंह नकाब से ढके हुए थे। लूटपाट की घटना के बाद बदमाशों ने शोर मचाने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। आसपास के सीसीटीवी खंगालने पर पुलिस को यह बात पता चली कि बदमाश बाइक से घटनास्थल पहुंचे और बाइक से ही फरार हुए हैं। बदमाशों को दबोचने के लिए पुलिस ने छह टीमें लगा दी हैं। दोपहर बाद श्रीनगर से पुलिस की फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम भी कोटद्वार पहुंच गई, जिसने घर में सभी स्थानों पर फिंगर प्रिंट और आवश्यक सबूत एकत्र किए।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
मूल रूप से मुजफ्फरनगर यूपी के निवासी उद्यमी प्रमोद प्रजापति वर्ष 1995 से कोटद्वार में रह रहे हैं। घर में उनकी माता फुल्लो देवी, पहली पत्नी मुनेश देवी और बेटी मानषी रहती है। उनकी दूसरी पत्नी सतेश्वरी देवी अपने दो बच्चों के साथ ऋषिकेश में रहती हैं। पूछताछ में प्रमोद ने बताया कि फैक्टरी से कोई भी उनके घर आता जाता नहीं था। पत्नी मुनेश देवी ने बताया कि बदमाश 23 से 28 साल के बीच के थे। एक बदमाश करीब चालीस साल का था। बदमाशों की बोली भाषा रुड़की और सहारनपुर इलाके की लग रही थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।