दीपावली नजदीक आते ही लोग उल्लुओं की जान के दुश्मन बन जाते हैं। ऐसा क्यों है इसके पीछे भी एक रोचक कहानी है। तो चलिए जानते हैं...
दीपावली पर तंत्र-मंत्र के लिए उल्लुओं की मांग बढ़ जाती है। इन दिनों संरक्षित क्षेत्रों में उल्लुओं को पकड़ने के लिए तस्कर सक्रिय हो जाते हैं। इसको को देखते राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है।
3 of 6
maa lakshmi
- फोटो : maa lakshmi
लक्ष्मी जी की पूजा करने वाले भक्त दीपावली पर उनके वाहन उल्लू की जान के दुश्मन बन जाते हैं। तंत्र-मंत्र में दीपावली के दौरान चौकड़ी पूजा, यंत्र पूजा और तंत्र पूजा में उल्लुओं का उपयोग किया जाता है।
लक्ष्मी पूजन के लिए कई तांत्रिक उल्लुओं को पकड़ते हैं। राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क के निदेशक सनातन सोनकर की माने तो उल्लुओं की सुरक्षा को लेकर पार्क क्षेत्र में अलर्ट जारी किया गया है।
5 of 6
टाइगर रिजर्व में पर्यटकों को गाइड करेंगे दुधवा के गाइड
- फोटो : पीलीभ्ाीत/उत्ततर प्रदेश्ा
पार्क कर्मियों को क्षेत्र में चौबीसों घंटे सघन गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं। यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति वन क्षेत्र में पाया जाता है तो हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए गए हैं