यदि गैस एजेंसी संचालकों के प्रस्ताव को हरी झंडी दी तो रसोई गैस के दाम बढ़ने तय हैं। इसकी सीधा असर उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा।
{"_id":"5abb3d924f1c1b2f4e8b4a6e","slug":"kitchen-gas-cylinder-rate-will-increase-soon","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"...तो 12 रुपए महंगा होने वाला है आपका रसोई गैस सिलेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...तो 12 रुपए महंगा होने वाला है आपका रसोई गैस सिलेंडर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 28 Mar 2018 06:49 PM IST
विज्ञापन
gas subsidy
Trending Videos
रसोई गैस सिलेंडर
सिलिंडर पर डिलीवरी चार्ज बढ़ाने के संबंध में देहरादून के एजेंसी संचालकों ने प्रस्ताव तैयार किया है। जिसे जल्द ही जिलाधिकारी के समक्ष रखा जाएगा।
रसोई गैस सिलेंडर
उल्लेखनीय है कि गैस एजेंसी संचालक काफी समय से सिलिंडरों का डिलीवरी चार्ज बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। इस संबंध में कुछ माह पहले उन्होंने डीएम को ज्ञापन सौंपा था, जिस पर जिलाधिकारी ने उनको डिलीवरी चार्ज के संबंध में उचित कारणों के साथ प्रस्ताव देने को कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
LPG Gas Cylinder
इसके बाद एजेंसी संचालकों ने डिलीवरी चार्ज 31 रुपए तक करने का प्रारूप तैयार किया है। वर्तमान में यह चार्ज 19 रुपए प्रति सिलिंडर है।
विज्ञापन
money
इस प्रारूप को जल्द ही डीएम को सौंपा जाएगा। जिसे डीएम की हरी झंडी मिलते ही रसोई गैस में 12 रुपए तक की वृद्धि हो जाएगी। जिसका सीधा असर उपभोक्ताओं की जेब पर होगा।