दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के क्रम में उत्तराखंड में भी गुरुवार को रेल रोको आंदोलन के समर्थन में धरना और प्रदर्शन किया गया। इसके तहत किसानों के विभिन्न संगठन रुड़की रेलवे स्टेशन पर एकत्र हुए और रेलवे ट्रैक पर बैठ गए। करीब 20 मिनट बाद एएसडीएम पूरण सिंह राणा को ज्ञापन देकर किसानों ने धरना समाप्त कर दिया।
2 of 6
रेल रोका आंदोलन
- फोटो : अमर उजाला
गुरुवार दोपहर एक बजे विभिन्न संगठनों से जुड़े किसान रुड़की रेलवे स्टेशन पर एकत्र हुए। यहां पहले किसान नेता ने सभा को संबोधित किया। इसके बाद रेलवे ट्रैक पर बैठ गए। प्रदर्शन शांतिपूर्वक रहा। करीब 20 मिनट बाद ज्ञापन देकर किसानों ने धरना समाप्त कर दिया गया।
3 of 6
रेल रोका आंदोलन
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस-प्रशासन ने रेलवे स्टेशन और आसपास क्षेत्र में पुलिस की तैनाती की गई थी। वहीं ऊधमसिंह नगर के बाजपुर रेलवे स्टेशन पर भी किसानों ने धरना दिया।
4 of 6
रेल रोका आंदोलन
- फोटो : अमर उजाला
वहीं तीन कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर ऊधमसिंह नगर में संयुक्त किसान मोर्चे के आह्वान पर जिले भर से किसानों के साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ता किच्छा के पास चूकटी देवरिया में टोल प्लाजा में एकत्र हो गए। किसानों ने टोल को फ्री कराने की बात कहते हुए धरना दिया और सभा की।
5 of 6
रेल रोका आंदोलन
- फोटो : अमर उजाला
तराई किसान संगठन के अध्यक्ष तजेंद्र सिंह विर्क, पूर्व कैबिनेट मंत्री तिलक राज बेहड़ सहित अनेक लोग मौजूद रहे। प्रशासन ने टोल पर गड़बड़ी रोकने के लिये डेढ़ सेक्शन पीएसी तैनात की है। सीओ सुरजीत कुमार ने बताया कि अगर जबरन टोल बंद करवाया गया तो वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। नगर के चुकटी स्थित टोल प्लाजा पर भी प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं। सीओ सुरजीत कुमार ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर डेढ़ सेक्शन पीएसी बुला ली गई है।