{"_id":"602e2ffa4ba29279be45b6bd","slug":"kisan-andolan-uttarakhand-news-rail-roko-andolan-today-in-roorkee-and-udham-singh-agar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रेल रोको आंदोलन: उत्तराखंड के रुड़की और ऊधमसिंह नगर में रेलवे ट्रैक पर बैठे किसान, शांतिपूर्वक किया प्रदर्शन, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल रोको आंदोलन: उत्तराखंड के रुड़की और ऊधमसिंह नगर में रेलवे ट्रैक पर बैठे किसान, शांतिपूर्वक किया प्रदर्शन, तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की/ ऊधमसिंह नगर
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Thu, 18 Feb 2021 03:04 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
रेल रोका आंदोलन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के क्रम में उत्तराखंड में भी गुरुवार को रेल रोको आंदोलन के समर्थन में धरना और प्रदर्शन किया गया। इसके तहत किसानों के विभिन्न संगठन रुड़की रेलवे स्टेशन पर एकत्र हुए और रेलवे ट्रैक पर बैठ गए। करीब 20 मिनट बाद एएसडीएम पूरण सिंह राणा को ज्ञापन देकर किसानों ने धरना समाप्त कर दिया।
2 of 6
रेल रोका आंदोलन
- फोटो : अमर उजाला
गुरुवार दोपहर एक बजे विभिन्न संगठनों से जुड़े किसान रुड़की रेलवे स्टेशन पर एकत्र हुए। यहां पहले किसान नेता ने सभा को संबोधित किया। इसके बाद रेलवे ट्रैक पर बैठ गए। प्रदर्शन शांतिपूर्वक रहा। करीब 20 मिनट बाद ज्ञापन देकर किसानों ने धरना समाप्त कर दिया गया।
3 of 6
रेल रोका आंदोलन
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस-प्रशासन ने रेलवे स्टेशन और आसपास क्षेत्र में पुलिस की तैनाती की गई थी। वहीं ऊधमसिंह नगर के बाजपुर रेलवे स्टेशन पर भी किसानों ने धरना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
रेल रोका आंदोलन
- फोटो : अमर उजाला
वहीं तीन कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर ऊधमसिंह नगर में संयुक्त किसान मोर्चे के आह्वान पर जिले भर से किसानों के साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ता किच्छा के पास चूकटी देवरिया में टोल प्लाजा में एकत्र हो गए। किसानों ने टोल को फ्री कराने की बात कहते हुए धरना दिया और सभा की।
विज्ञापन
5 of 6
रेल रोका आंदोलन
- फोटो : अमर उजाला
तराई किसान संगठन के अध्यक्ष तजेंद्र सिंह विर्क, पूर्व कैबिनेट मंत्री तिलक राज बेहड़ सहित अनेक लोग मौजूद रहे। प्रशासन ने टोल पर गड़बड़ी रोकने के लिये डेढ़ सेक्शन पीएसी तैनात की है। सीओ सुरजीत कुमार ने बताया कि अगर जबरन टोल बंद करवाया गया तो वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। नगर के चुकटी स्थित टोल प्लाजा पर भी प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं। सीओ सुरजीत कुमार ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर डेढ़ सेक्शन पीएसी बुला ली गई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।