फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kisan Andolan : गाजीपुर बॉर्डर पर किसान आंदोलन को समर्थन देने के लिए पहुंचे बौद्ध भिक्षु, तस्वीरें

Fri, 01 Jan 2021 03:44 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 01 Jan 2021 03:44 PM IST
विज्ञापन
kisan andolan in uttarakhand news: Buddhist monks arrive at Ghazipur border to support movement
बौद्ध भिक्षु भी धरना स्थल पर पहुंचे - फोटो : amar ujala

कृषि कानूनों की वापसी और न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी पर सहमति न बनने पर शुक्रवार को 37वें दिन भी गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों ने धरना जारी है। इस दौरान बॉर्डर पर किसान आंदोलन को समर्थन देने के लिए बौद्ध भिक्षु भी धरना स्थल पर पहुंचे और किसानों के साथ आंदोलन में शामिल हो गए।

kisan andolan in uttarakhand news: Buddhist monks arrive at Ghazipur border to support movement
बौद्ध भिक्षु भी धरना स्थल पर पहुंचे - फोटो : amar ujala

वहीं मुख्यमंत्री के अस्वस्थ होने के चलते भारतीय किसान यूनियन गुट ने चार जनवरी को देहरादून में प्रस्तावित सीएम आवास के घेराव का कार्यक्रम स्थगित कर दिया है। किसानों की पंचायत में निर्णय लिया गया कि जब मुख्यमंत्री स्वस्थ होंगे तो उन्हें मांगपत्र सौंपा जाएगा। निर्णय लिया गया कि अब 21 जनवरी को सीएम आवास का घेराव करेंगे, जबकि इससे पहले तीन जनवरी को किसान आंदोलन के समर्थन में दिल्ली कूच करेंगे। इस मौके पर किसानों ने सीएम को संबोधित एक ज्ञापन तहसील के अधिकारियों को सौंपा।

kisan andolan in uttarakhand news: Buddhist monks arrive at Ghazipur border to support movement
किसान आंदोलन - फोटो : अमर उजाला (file photo)

प्रशासनिक भवन में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष पद्म सिंह रोड़ ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों का शोषण कर रही है। तमाम प्रदर्शनों के बावजूद किसानों को गन्ने और धान का भुगतान नहीं मिल रहा है। इसके विरोध में चार जनवरी को सीएम आवास घेरा जाना था, लेकिन सीएम अस्वस्थ हैं। ऐसे में किसानों की मांग है कि हजारों किसान देहरादून पहुंचेंगे तो मुख्यमंत्री के हाथों में ही ज्ञापन सौंपा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
kisan andolan in uttarakhand news: Buddhist monks arrive at Ghazipur border to support movement
किसान आंदोलन - फोटो : अमर उजाला File photo

कहा कि जब तक सीएम स्वस्थ नहीं होते, कार्यक्रम स्थगित कर दिया जाना चाहिए। इस पर निर्णय लिया गया कि अब 21 जनवरी को सीएम आवास घेरा जाएगा। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में किसान देहरादून कूच करेंगे। जरूरत पड़ी तो वहीं पर तंबू लगाकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर अब किसान पीछे नहीं हटेगा। उन्होंने बताया कि आंदोलन के समर्थन में रुड़की से तीन जनवरी को किसान दिल्ली कूच करेंगे।

विज्ञापन
kisan andolan in uttarakhand news: Buddhist monks arrive at Ghazipur border to support movement
किसान आंदोलन - फोटो : अमर उजाला (file photo)

पंचायत में जिलाध्यक्ष नाजिम अली ने कहा कि सरकार की ओर से लगातार किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है। अभी तक गन्ने का भुगतान नहीं किया गया है। सरकार की ओर से गन्ने के दाम भी तय नहीं किए गए हैं। इसकी वजह से किसानों में जबरदस्त आक्रोश है। ऊपर से चकबंदी विभाग, ऊर्जा निगम आदि किसानों का उत्पीड़न कर रहे हैं। इसी बीच प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार किसानों के बीच पहुंचे। किसानों ने अपनी मांगों के संबंध में ज्ञापन उन्हें सौपा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed