फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kedarnath: क्यों खास है बाबा केदार की पंचमुखी उत्सव मूर्ति? साक्षात शिव होते हैं विराजमान, जानिए रोचक बातें

Tue, 29 Apr 2025 08:14 PM IST
अलका त्यागी विनय बहुगुणा, संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
विनय बहुगुणा, संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 29 Apr 2025 08:14 PM IST
सार

Kedarnath Yatra 2025: पंचमुखी डोली बताती है कि भगवान आशुतोष जीवन के सभी तत्वों में मौजूद हैं। यह पंचमुखी मूर्ति भगवान आशुतोष की पांच क्रियाओं को भी दर्शाती है।

विज्ञापन
Kedarnath Yatra 2025 Why is the Panchmukhi idol of Baba Kedar special know interesting facts
केदारनाथ की पंचमुखी उत्सव मूर्ति - फोटो : अमर उजाला

केदारनाथ की पंचमुखी उत्सव मूर्ति में साक्षात शिव विराजते हैं। पंचमुखी डोली पांच दिशाओं में निवास कर रहे वर्णों, मूर्तियों और पंचाक्षरों का प्रतीक है। यह दिव्य मूर्ति ईशान, तत्पुरूश, अघोर, वामदेव तथा सद्योजात शिव के पांच साक्षात स्वरूप भी हैं।

सोमवार को ओंकारेश्वर मंदिर से बाबा केदार की पंचमुखी उत्सव मूर्ति को चल उत्सव डोली में विराजमान किया गया। यह मूर्ति भगवान शिव के सिर की दिशा श्वेत वर्ण, पूर्व में सुवर्ण, दक्षिण में नीलवर्ण, पश्चिम में स्फटिक शुभ उज्जवल वर्ण और उत्तर में जपापुष्प या प्रवाल स्वरूप को दर्शाती है। साथ ही पांच रूप संसार के सभी रंगों और वर्णों की अपनी मासहत्ता को भी बयां करती हैं।

Kedarnath Yatra: बाबा केदार की डोली पहुंची अपने दूसरे पड़ाव फाटा, भक्तों ने किया भव्य स्वागत

Kedarnath Yatra 2025 Why is the Panchmukhi idol of Baba Kedar special know interesting facts
केदारनाथ की पंचमुखी उत्सव मूर्ति - फोटो : अमर उजाला

यही नहीं, पंचमुखी मूर्ति भगवान आशुतोष की पांच क्रियाओं को भी दर्शाती है, जिसमें क्रीड़ा, तपस्या, लोक संहार, अहंकार और ज्ञान शामिल है। मानव जीवन में इन पांच क्रियाओं का विशेष महत्व है।

Kedarnath Yatra 2025 Why is the Panchmukhi idol of Baba Kedar special know interesting facts
केदारनाथ की पंचमुखी उत्सव मूर्ति - फोटो : अमर उजाला

पंचमुखी डोली बताती है कि भगवान आशुतोष जीवन के सभी तत्वों में मौजूद हैं। केदारनाथ के वयोवृद्ध तीर्थपुरोहित और बीकेटीसी के सदस्य श्रीनिवास पोस्ती बताते हैं पंचाक्षर ऊं नम: शिवाय के आधार पर पंचमुखी डोली के उत्तर में अकार, पश्चिम में उकार, दक्षिण में मकार, पूर्व में बिंदु और मध्य में नाद मौजूद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kedarnath Yatra 2025 Why is the Panchmukhi idol of Baba Kedar special know interesting facts
केदारनाथ की पंचमुखी उत्सव मूर्ति - फोटो : अमर उजाला

त्रिपदा गायत्री का प्रकाट्य पंचमुखी मूर्ति से हुआ है। बाबा केदार की चल उत्सव विग्रह डोली के साथ चांदी की प्रभा भी धाम पहुंचती है, जिसे केदारनाथ के त्रिकोणीय लिंग के ऊपर विधि-विधान से स्थापित किया जाता है।

विज्ञापन
Kedarnath Yatra 2025 Why is the Panchmukhi idol of Baba Kedar special know interesting facts
केदारनाथ की पंचमुखी उत्सव मूर्ति - फोटो : अमर उजाला

चांदी की प्रभा की धाम में मुख्य पुजारी व वेदपाठी नियमित पूजा करते हैं। धाम में जो श्रद्धालु पंचमुखी मूर्ति के दर्शन करते हैं, उन्हें सुख, शांति, समृद्धि और मोक्ष की प्राप्ति होती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed