फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बर्फबारी से आधा ढका केदारनाथ मंदिर, तस्वीरों में देखिए कैसे हटाई जा रही बर्फ...

Wed, 06 Feb 2019 04:33 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 06 Feb 2019 04:33 PM IST
विज्ञापन
kedarnath temple half covered with snow see photos
snowfall/uttarakhand

लगातार हुई बर्फबारी से केदारनाथ धाम में मंदिर बर्फ से आधा ढक चुका है। वहीं धाम में ठंड भी काफी बढ़ गई है। मंगलवार को केदारनाथ में दिनभर बादल छाए रहे। इस दौरान कार्यदायी संस्थाओं द्वारा बर्फ हटाने का कार्य जोरों पर किया गया। 



वीडियो देखिए:


 

kedarnath temple half covered with snow see photos
snowfall/uttarakhand

धाम में अधिकतम तापमान 3.5 डिग्री व न्यूनतम माइनस 4.7 डिग्री सेल्सियश दर्ज किया गया। दिन चढ़ने के साथ पूर्वान्ह तक सूरज और बादलों की आंखमिचौली होती रही। लेकिन बाद में घने बादल छा गए। 

kedarnath temple half covered with snow see photos
snowfall/uttarakhand

इस दौरान बर्फबारी की संभावना भी बनी रही लेकिन देर शाम तक मौसम ऐसा ही बना रहा। इस दौरान आदिगुरू शंकराचार्य के समाधि स्थल का पुनर्निर्माण कर रही कार्यदायी संस्था वुड स्टोन कंपनी के मजदूरों द्वारा बर्फ सफाई का कार्य जोरों पर किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
kedarnath temple half covered with snow see photos
snowfall/uttarakhand

निर्माण सामग्री के स्टोरों के साथ ही अन्य जगहों पर बर्फ सफाई की गई। धाम में मौजूद कैप्टन सोबन सिंह बिष्ट ने बताया कि अब भी सात फीट से अधिक बर्फ मौजूद है। कार्यस्थलों पर पूरी तरह से बर्फ साफ करने में कम से कम दो दिन और लगेंगे, तभी पुन: निर्माण कार्य शुरू हो पाएंगे। 

विज्ञापन
kedarnath temple half covered with snow see photos
snowfall/uttarakhand

बीते दिनों भारी बर्फबारी से बंद पड़े ऊखीमठ-चोपता-गोपेश्वर हाईवे को दो हफ्ते बाद चोपता तक खोल दिया गया है। चोपता में फंसे वाहनों को निकाला जा रहा है। विगत 22 जनवरी से शुरू हुई भारी बर्फबारी के बाद ऊखीमठ-चोपता-गोपेश्वर हाईवे वाहनों की आवाजाही के लिए पूर्ण रुप से बंद हो गया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed