फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kedarnath Dham: बाबा की दीवानगी या फिर कहीं कुछ गड़बड़...चंद मिनटों में इतने टिकट बुक, एजेंटों का खेल तो नहीं

Thu, 10 Apr 2025 09:03 AM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 10 Apr 2025 09:03 AM IST
सार

चारधाम यात्रा के दौरान संचालित होने वाली केदारनाथ हेली सेवा के लिए देश के सभी राज्यों से यात्रियों ने ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग कराई है। वेबसाइट खुलने के कुछ घंटों में मई माह की पूरी टिकट फुल हो गए।

विज्ञापन
Kedarnath Heli Service Ticket booking for Kedarnath Dham full people craze or agents fraud scam read Updates
केदारनाथ धाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

श्री केदारनाथ धाम के लिए चंद मिनटों में ही सात हजार से अधिक टिकट बुक हो गए और फिर विंडो बंद हो गई। ये बाबा केदार के प्रति लोगों की दीवानगी है या फिर एजेंटों का कोई खेल। जी हां, ये टिकट व्यक्तिगत रूप से लोगों ने बुक कराए या फिर एजेंटों ने कुछ गड़बड़ की, ये जांच का विषय है। लेकिन, आईआरसीटीसी के माध्यम से ऐसा एक नहीं, बल्कि कई बार हो चुका है।





यही कारण है कि चंद मिनटों की यह प्रक्रिया 2022 जैसे किसी कंफर्म रेलवे टिकट स्कैम की याद भी दिला रही है। उस वक्त सोशल मीडिया पर मौजूद कई विदेशी सॉफ्टवेयर से दलालों ने कंफर्म टिकट का कालाधंधा चलाया था। कई दलाल गिरफ्तार हुए और हजारों आईडी बंद कराई गई। हालांकि, उत्तराखंड सरकार ने बुकिंग के लिए इस्तेमाल हुए आईपी एड्रेस का ब्योरा तलब किया है। इससे ही साफ हो पाएगा कि यह आखिर क्या मामला था?

दरअसल, पिछले साल से श्री केदारनाथ धाम हेली सेवा के लिए टिकट बुकिंग की जिम्मेदारी आईआरसीटीसी को दी गई थी। इसके अलावा और कोई विंडो या प्लेटफार्म नहीं है। इस बार भी मंगलवार को सुबह 12 बजे आईआरसीटीसी ने अपनी वेबसाइट पर टिकट विंडो खोली। लोगों ने टिकट बुकिंग शुरू की।

Kedarnath Heli Service Ticket booking for Kedarnath Dham full people craze or agents fraud scam read Updates
केदारनाथ हेली सेवा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

केवल 40 मिनट बाद ही मई माह के स्लॉट फुल हो गए। इस पर कई लोग सवाल भी उठा रहे हैं। ऐसा नहीं है कि टिकट बुकिंग करने के लिए केवल नाम और फोन नंबर दर्ज किया जाता है। इसके लिए एक विस्तृत फॉर्म भरा जाता है।

Kedarnath Heli Service Ticket booking for Kedarnath Dham full people craze or agents fraud scam read Updates
केदारनाथ - फोटो : धाम में मौजूद हमारे सुधी पाठक सेवानिवृत्त कैप्टन सोवन सिंह बिष्ट ने तस्वीर भेजी है

इसकी तस्दीक एक ओटीपी के माध्यम से की जाती है। मगर, हजारों लोग ओटीपी का इंतजार करते रहे और देखते ही देखते विंडो बंद हो गई। आंकड़ों के मुताबिक 23 हजार लोगों के लिए इस दरम्यान सात हजार से अधिक टिकट बुक हुए। जाहिर है कि इससे कहीं अधिक लोगों ने प्रयास किया होगा, जिनमें से अधिकतर के हाथ मायूसी ही लगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kedarnath Heli Service Ticket booking for Kedarnath Dham full people craze or agents fraud scam read Updates
केदरानाथ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

अब देखने वाली बात यह है कि ये टिकट वास्तव में बाबा के दर्शन के लिए आने वाले लोगों के हाथ लगे या फिर किसी सिंडीकेट के। आईआरसीटीसी की व्यवस्था पूरी तरह से फुलप्रूफ है यह कहना भी मुश्किल है।

ये भी पढ़ें...Kedarnath Heli Seva: देश के सभी राज्यों से यात्रियों ने कराए टिकट बुकिंग, IRCTC ने यूकाडा को भेजा पूरा ब्योरा

विज्ञापन
Kedarnath Heli Service Ticket booking for Kedarnath Dham full people craze or agents fraud scam read Updates
केदारनाथ की डोली - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

अभी तीन साल पहले ही आईआरसीटीसी की वेबसाइट को कई एजेंटों के इसी सिंडीकेट ने गच्चा दिया और करोड़ों रुपये की चपत लगाकर लोगों को ऊंचे दामों में रेलवे के कंफर्म टिकट बेचे। ऐसे में हेली सेवा टिकट बुकिंग में भी ऐसा खेल हुआ होगा यह कहना फिलहाल गलत नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed