फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kedarnath: रेस्क्यू का छठा दिन...आज 231 लोगों को सोनप्रयाग पहुंचाया, अब तक 12 हजार से ज्यादा को निकाला

Tue, 06 Aug 2024 06:58 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 06 Aug 2024 06:58 PM IST
विज्ञापन
Kedarnath Disaster Rescue Sixth day Bad weather in Dham Operation Affects Uttarakhand News in Hindi
केदारनाथ से रेस्क्यू - फोटो : अमर उजाला

केदारघाटी में आई आपदा के बाद रेस्क्यू अभियान का आज छठा दिन है। धाम में आज भी मौसम खराब है। विजिबिलिटी बाधित होने के चलते हेली सेवाओं से अब तक रेस्क्यू शुरू नहीं किया जा सका है।



वहीं, विपरीत परिस्थितियों के बीच पैदल मार्ग से रेस्क्यू अभियान जारी है। आज केदारनाथ से 231 लोगों को सकुशल सोनप्रयाग पहुंचा दिया है। वहीं, 516 लोग जंगलचट्टी पहुंच गए। केदारनाथ धाम में अब भी डेढ़ हजार से अधिक लोग मौजूद हैं, जिसमें कुछ यात्री शामिल हैं। वहीं, अब तक 12 हजार यात्रियों को निकाला गया है।

Kedarnath: देवदूत बने सुरेंद्र और सतपाल...घोड़े की लगाम और गमछे के सहारे बचाई 1000 से ज्यादा यात्रियों की जान

Kedarnath Disaster Rescue Sixth day Bad weather in Dham Operation Affects Uttarakhand News in Hindi
बनाया गया अस्थायी पुल - फोटो : अमर उजाला

पहले चरण में 231 लोगों को केदारनाथ से छानी कैंप पहुंचने के बाद रेस्क्यू दल के जवानों ने भूस्खलन प्रभावित लिंचोली से गौरीकुंड पहुंचाया। यहां से इन लोगों को हाईवे के सहारे सोनप्रयाग भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र तक भेजा गया, जहां पर मंदाकिनी नदी में सेना द्वारा बनाई गई अस्थायी पुलिया से सभी को बाजार तक सुरक्षित लाया गया। 

Kedarnath Disaster Rescue Sixth day Bad weather in Dham Operation Affects Uttarakhand News in Hindi
मार्ग पर काम करती टीम - फोटो : अमर उजाला

वहीं सोनप्रयाग में मंदाकिनी नदी पर सेना द्वारा बनाए गए पैदल पुल का निर्माण पूरा होने से भी रेस्क्यू एव राहत कार्यों में बड़ी राहत मिली है। सड़क एवं पैदल मार्गों के पुनर्स्थापन का कार्य तेजी से शुरू हो गया है। विभिन्न स्थानों पर पीडब्लूडी की टीम की निगरानी में पैदल यात्रा मार्गों का निर्माण शुरू हो गया है। वहीं, राष्ट्रीय राजमार्ग सोनप्रयाग से गौरीकुंड के बीच वाशआउट एरिया एवं अन्य क्षतिग्रस्त मार्गों पर कार्य शुरू कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kedarnath Disaster Rescue Sixth day Bad weather in Dham Operation Affects Uttarakhand News in Hindi
मार्ग पर काम करती टीम - फोटो : अमर उजाला

15-एनडीआरएफ के सहायक कमांडेंट आरएस धपोला ने बताया कि 231 यात्री व अन्य का रेस्क्यू किया गया है। दूसरी तरफ एसडीआरएफ ने लिंचोली क्षेत्र में अन्य संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए श्वान दल की मदद से सर्च अभियान शुरू कर दिया है।

ये भी पढ़ें...Chamoli: बदरीनाथ हाईवे के पास कमेड़ा में पहाड़ी से गिरा भारी बोल्डर, कार में बैठे लोगों की अटकी सांसें

विज्ञापन
Kedarnath Disaster Rescue Sixth day Bad weather in Dham Operation Affects Uttarakhand News in Hindi
रेस्क्यू करती टीम - फोटो : अमर उजाला

वहीं, रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर सोनप्रयाग में ऊर्जा निगम के पावर हाउस के समीप प्रभावित क्षेत्र में भारी भूस्खलन हुआ है। पहाड़ी से गिरे भारी बोल्डर व मलबे से सेना के टेंट भी क्षतिग्रस्त हो गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed