फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kedarnath Yatra: लगातार सात घंटे की बर्फबारी के बाद तस्वीरों में देखें धाम का ये भव्य नजारा, मौसम पर भारी पड़ी आस्था

Wed, 25 May 2022 11:17 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग/गोपेश्वर।
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग/गोपेश्वर। Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 25 May 2022 11:17 AM IST
विज्ञापन
Kedarnath Dham, snowfall in Kedarnath, magnificent view of Kedarnath after snowfall, See Photo
केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

केदारनाथ में मई के महीने में भी बर्फबारी हो रही है। मंगलवार को यहां लगातार सात घंटे तक बर्फबारी हुई, जिससे केदारपुरी में 20 से 25 सेमी तक बर्फ जम चुकी है। इस दौरान धाम में अधिकतम तापमान 8 डिग्री और न्यूनतम तापमान माइनस 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।



बीते एक पखवाड़े से केदारपुरी में आए दिन दोपहर बाद मौसम खराब होने से बारिश और ऊंचाई वाली पहाड़ियों पर हिमपात हो रहा है। बीते दस वर्षों में यह दूसरा मौका है जब धाम में इतनी बर्फबारी हुई। मंगलवार को केदारनाथ में सुबह से घने बादल छाए रहे और सुबह 8 बजे के बाद बारिश होने लगी।

9 बजे से यहां बर्फ पड़ी शुरू हुई जो शाम 4 बजे तक होती रही। केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्य का जिम्मा संभाले हुए मनोज सेमवाल ने बताया कि बीते दस वर्षों में यह पहला मौका है, जब मई माह में केदारनाथ में घंटों बर्फबारी हुई है। इधर, बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डा. हरीश चंद्र गौड़ ने बताया कि वर्ष 2012 में कपाटोद्घाटन के दिन केदारनाथ में घंटों तक भारी से भारी बर्फबारी हुई थी।

Kedarnath Dham, snowfall in Kedarnath, magnificent view of Kedarnath after snowfall, See Photo
केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

उस समय रामबाड़ा से केदारनाथ तक एक से दो फीट तक बर्फ जम गई थी। इस दौरान हाइपोथर्मिया से एक ही दिन में छह यात्रियों की मौत भी हो गई थी।

Kedarnath Dham, snowfall in Kedarnath, magnificent view of Kedarnath after snowfall, See Photo
केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद बीते एक दशक में इस बार मई माह में केदारनाथ धाम में इस तरह से बर्फ गिरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kedarnath Dham, snowfall in Kedarnath, magnificent view of Kedarnath after snowfall, See Photo
केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

चमोली जिले में मंगलवार को दोपहर तक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रुक-रुककर जमकर बर्फबारी हुई जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश हुई। बदरीनाथ धाम की चोटियां बर्फ से लकदक हो गई हैं, जबकि हेमकुंड साहिब में भी जमकर बर्फबारी हुई है। 

ये भी पढ़ें...यात्रा शुरू:  मौसम खुला, Kedarnath और Yamunotri Dham के लिए यात्री रवाना, बाबा केदार के दर्शन को पहुंचे मुख्य न्यायाधीश

 

विज्ञापन
Kedarnath Dham, snowfall in Kedarnath, magnificent view of Kedarnath after snowfall, See Photo
केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

बदरीनाथ धाम परिसर में भी करीब आधा घंटे तक बर्फबारी हुई, लेकिन कुछ ही देर में बर्फ पिघल गई। बारिश-बर्फबारी से मौसम में ठंडक आ गई है। बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब में ठंड में इजाफा हो गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed