फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kedarnath: दुश्वारियों के बीच भक्तों में उत्साह, एक दिन में पंजीकरण का नया रिकॉर्ड, टोकन के बाद भी लग रही लाइन

Sun, 30 Apr 2023 01:41 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 30 Apr 2023 01:41 PM IST
विज्ञापन
Kedarnath Dham New Record of pilgrim Registration in one day But not get Number even get token
केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

चारधाम यात्रा में बाबा केदार के दर्शन के लिए एक दिन में तीर्थयात्रियों के पंजीकरण का नया रिकॉर्ड बना है। एक मई को पंजीकरण करने वाले यात्रियों का आंकड़ा 30 हजार पार हो गया है। उत्तराखंड  सरकार ने चारधामों में भीड़ को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए लाइन में खड़ा न होना पड़े।



इसके लिए पहली बार कतार प्रबंधन व्यवस्था लागू किया। इसमें पंजीकरण के आधार पर धाम में पहुंचे पर श्रद्धालुओं को टोकन दिए जा रहे हैं। इसके बाद भी केदारनाथ व बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को ठंड में घंटों लाइन में खड़ा होना पड़ रहा है।

Kedarnath Yatra 2023: पंजीकरण पर 3 मई तक लगी रोक, खराब मौसम को देखते हुए शासन ने लिया फैसला

मौसम की दुश्वारियों के बीच श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ है। पंजीकरण की संख्या और केदारधाम में बारिश व बर्फबारी से व्यवस्थाओं को लेकर प्रदेश सरकार चिंतित है। भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं को सुगमता से दर्शन के लिए पहली बार टोकन सिस्टम लागू किया। बावजूद इसके केदारनाथ व बदरीनाथ धाम में दर्शन करने को श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लग रही है।

Kedarnath Dham New Record of pilgrim Registration in one day But not get Number even get token
केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

अब तक 2 लाख से अधिक तीर्थयात्री कर चुके पंजीकरण
चारधाम यात्रा के लिए अब तक 22 लाख से अधिक तीर्थयात्री पंजीकरण कर चुके हैं। मौसम की चेतावनी को देखते हुए सरकार ने केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए 30 अप्रैल तक पंजीकरण पर रोक लगाई है। एक मई को केदारनाथ यात्रा के लिए 30 हजार से अधिक यात्रियों ने पंजीकरण कराया है। ऐसे में पंजीकरण करने वाले सभी यात्री केदारनाथ धाम पहुंचते हैं तो ठहरने की व्यवस्था न होने पर मुश्किलें बढ़ सकती है। केदारधाम धाम व यात्रा मार्ग पर 10 हजार यात्रियों की ठहरने की व्यवस्था है।

Kedarnath Dham New Record of pilgrim Registration in one day But not get Number even get token
केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

टोकन में दिए स्लॉट पर नहीं आ रहा नंबर
धाम में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को टोकन स्लॉट में समय दिया जा रहा है। लेकिन इस पर श्रद्धालुओं का दर्शन करने का नंबर नहीं आ रहा है। इस कारण टोकन मिलने के बाद भी श्रद्धालु लाइन में खड़े हो रहे हैं। कई श्रद्धालु बिना टोकन के लिए लाइन में लग रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kedarnath Dham New Record of pilgrim Registration in one day But not get Number even get token
केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

केदारनाथ धाम में बनाए जा रहे शेड
बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय का कहना है कि केदारनाथ धाम में लगातार बारिश व बर्फबारी हो रही है। दर्शन के लिए लग रही लाइन में शेड बनाए जा रहे हैं। इसके लिए मंदिर में अलाव के लिए टीन के शेड बनाया जा रहा है। उन्होंने श्रद्धालुओं से मौसम को देखते हुए यात्रा करने की अपील की है।

विज्ञापन
Kedarnath Dham New Record of pilgrim Registration in one day But not get Number even get token
केदारनाथ धाम में श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

केदारनाथ धाम के लिए प्रतिदिन पंजीकरण की स्थिति

दिन                 पंजीकरण
29 अप्रैल             14850
30 अप्रैल             13875
1 मई                  30258
2 मई                  18500
3 मई                  19500
4 मई                  18227
5 मई                  17926

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed