आगामी 29 अप्रैल को भगवान भोले के धाम केदारनाथ मंदिर के कपाट आम दर्शनों के लिए खोल दिए जाएंगे। इससे पहले धाम की दिव्य तस्वीरें कैमरे में कैद हुई हैं।
29 अप्रैल 2018 को केदारनाथ धाम के कपाट खुलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाबा के दर्शन करेंगे। 29 अप्रैल 2018 को केदारनाथ धाम के कपाट खुलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाबा के पहले दर्शन करने वाले भक्त बन सकते हैं। इस पुष्टि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा कर दी गई है।
बाबा केदार के दर्शनों को आने वाले भक्तों को इस बार केदारनाथ में कई चमत्कार दिखेंगे। केदारनाथ धाम में कई तरह के बदलाव हो गए। और अभी यहां की पूरी कायाकल्प होगी। यकीनन इस बार धाम आने वाले श्रद्धालुओं को यह एक नए अवतार में दिखेंगे। जानिए आगे..
केदारनाथ धाम के कपाट 29 अप्रैल को खुल रहे हैं। कपाट खुलने से पहले धाम में पुनर्निर्माण कार्यों को तेजी से पूरा किया जा रहा है। इस बार केदारनाथ में कई ऐसे आकर्षण हैं जो तीर्थयात्रियों का ध्यान अपनी ओर खींचेंगे।
सबसे मुख्य आकर्षण मंदिर तक जाने वाला मुख्य मार्ग है। मार्ग इतना भव्य है कि बाबा के भक्तों को 250 मीटर के फासले से ही मंदिर के दिव्य दर्शन हो जाएंगे। बृहस्पतिवार को केदारपुरी में रुक-रुक कर बर्फबारी हो रही है। इसके बावजूद मार्ग निर्माण का कार्य जारी है।