फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress's opposition to SIR is a conspiracy to weaken democracy: BJP

कांग्रेस का एसआईआर विरोध, लोक तंत्रको कमजोर करने की साजिश : भाजपा

Wed, 07 Oct 2026 02:20 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Congress's opposition to SIR is a conspiracy to weaken democracy: BJP
Iप्रदेश भाजपा ने दिल्ली में कांग्रेस के एसआईआर पर विरोध को लोकतंत्र कमजोर करने की साजिश करार दिया है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने इसे सांविधानिक प्रक्रिया पर प्रहार बताते हुए प्रश्न किया कि क्या दिवंगत और फर्जी लोगों को वोटर बनाने की कांग्रेसी मंशा देशद्रोह जैसी नहीं है? भट्ट ने कहा कि ज्ञानेश कुमार के चुनाव आयुक्त बनने से पहले ही कांग्रेस लोकसभा चुनाव हार गई थी। फिर भी उन्हें गड़बड़ लगती है तो क्या केरल, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और स्वयं राहुल, प्रियंका, खरगे सबका चयन फर्जी है? उन्होंने कांग्रेस की ओर से एसआईआर प्रक्रिया के विरोध और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस की नीयत पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस की बौखलाहट साबित करती है कि वह लोकतंत्र की शुचिता और पारदर्शी मतदाता सूची के खिलाफ खड़ी है। भट्ट ने कहा कि जो लोग आज ज्ञानेश कुमार पर लोकसभा चुनाव में भाजपा को जिताने का बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं, उन्हें थोड़ा तो सामान्य ज्ञान होना चाहिए। ज्ञानेश कुमार फरवरी 2025 में चुनाव आयोग के शीर्ष पद पर आए जबकि लोकसभा चुनाव 2024 में ही संपन्न हो चुके थे। जिस अधिकारी की उस समय पदस्थापना ही नहीं थी, उस पर आरोप लगाना कांग्रेस के मानसिक दिवालियापन को दर्शाता है।I
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed