फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यहां से शुरू हुई थी आसाराम की दीक्षा, लेकिन आश्रम में उसने किया ऐसा काम कि वहां से निकाला गया

Fri, 27 Apr 2018 07:00 AM IST
गिरीश रंजन तिवारी, अमर उजाला, नैनीताल
गिरीश रंजन तिवारी, अमर उजाला, नैनीताल Updated Fri, 27 Apr 2018 07:00 AM IST
विज्ञापन
asaram starting from here but ashram removed him
Asaram

यह एक दुखद संयोग है कि बलात्कारी बाबा आसाराम ने अपने कथित आध्यात्मिक जीवन की शुरुआत नैनीताल से की थी।


 

asaram starting from here but ashram removed him
आसाराम - फोटो : self
संत लीलाशाह को भले ही आसाराम गुरु मानता था पर लीलाशाह ने उसे कभी अपना चेला नहीं माना। यहां तक कि उसकी संदिग्ध गतिविधियां देखकर उसे आश्रम से ही निकाल दिया था और उसके यहां आने पर प्रतिबंध लगा दिया था। आसाराम का नैनीताल में आश्रम बनाने का सपना उसके पुत्र नारायण साईं ने बाद में पूरा किया और यहां मंगोली में एक आश्रम बनाया हालांकि यह चल नहीं पाया।

 
asaram starting from here but ashram removed him
आसाराम बापू
आसाराम (तब आसूमल) यहां 1960 के दशक में आया था। उसकी गतिविधियां तब भी संदिग्ध थीं। आश्रम से जुड़े लोगों के अनुसार उसका ध्यान जप-तप में कम और आश्रम कब्जाने में ज्यादा था। आसाराम कुश्ती का शौकीन था और साथियों के साथ घंटों कुश्ती के दांव-पेच आजमाता था। तब यदि आसाराम ने आश्रम से कुछ सीखने का प्रयास किया होता तो शायद वह कालांतर में बलात्कारी न बन कर वास्तविक समाजसेवा कर पाता। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
asaram starting from here but ashram removed him
आसाराम बापू
नैनीताल में हनुमानगढ़ी के निकट लीलाशाह आश्रम की स्थापना स्वामी लीलाशाह ने 1940 में कई थी। वे यहां तप और साधना करते थे। उस दौरान वर्षों तक आश्रम के प्रबंधक रहे स्व. गणेश दत्त भट्ट ने खुलासा किया था कि आसाराम के हावभाव और तड़क भड़क से व्यथित लीलाशाह ने उसे बहुत बार समझाया लेकिन उनकी बात न मानने पर चार वर्ष बाद आश्रम से निकाल दिया था।

 
विज्ञापन
asaram starting from here but ashram removed him
आसाराम - फोटो : SELF
यह एक विचित्र संयोग है कि जिस लीलाशाह को आसाराम अपना गुरु मानने का ढोंग करता था वे सदैव महिलाओं से दूर रहते थे। वे महिलाओं को चरण स्पर्श तक नहीं करने देते थे। स्वामी लीलाशाह ने 1973 में देह त्यागने से पहले आश्रम की जिम्मेदारी भट्ट को सौंप दी थी। 1994 में इसका प्रबंधन बदल गया।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed