फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करवाचौथ 2022: सुहागिनों ने चांद का दीदार कर मांगी पति की लंबी उम्र की दुआ, देवभूमि में ऐसी रही रौनक, तस्वीरें

Thu, 13 Oct 2022 11:32 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 13 Oct 2022 11:32 PM IST
विज्ञापन
Karwa Chauth 2022 celebration in uttarakhand photos
उत्तराखंड में करवाचौथ - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में बृहस्पतिवार को करवा चौथ पर्व की धूम रही। सुबह से ही सुहागिनों ने निर्जला व्रत रख पतियों की लंबी उम्र की कामना की और बड़ों का आशीर्वाद लिया। करवा चौथ को लेकर सुहागिन महिलाएं सजधज कर काफी उत्साह में दिखीं।



उत्तराखंड: करवाचौथ पर सुहाग की लंबी उम्र की दुआ नहीं कर सकी गुरजीत, चार माह पहले ही दिया था बेटे को जन्म

सुबह से महिलाएं व्रत की तैयारियों में जुट गई थीं। इस दौरान महिलाओं ने मंदिरों में पूजा कर निर्जला व्रत की शुरुआत की। कई पत्नियों से पतियों से इस खास पर्व पर उन्हें घुमाने और खरीदारी की भी मांग की। जिस पर बाजार में भी खूब रोनक देखने को मिली।

Karwa Chauth 2022 celebration in uttarakhand photos
उत्तराखंड में करवाचौथ - फोटो : अमर उजाला

शहर के सबसे व्यस्ततम पलटन बाजार में सुबह से ही महिलाएं खरीदारी को उमड़ पड़ी थीं। वहीं, जगह-जगह लगे मेंहदी के स्टॉल पर भी महिलाओं की भीड़ देखी गई। ब्यूटी पार्लरों में भी महिलाओं को अपनी बारी का घंटों इंतजार करना पड़ा।

Karwa Chauth 2022 celebration in uttarakhand photos
उत्तराखंड में करवाचौथ - फोटो : अमर उजाला

दोपहर बाद महिलाओं ने मोहल्लों, कॉलोनियों व सोसाइटियों में सामूहिक रूप से कथा पढ़ी। इसके बाद रंगारंग कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। महिलाएं भजन, कीर्तन के साथ गीतों पर खूब झूमीं। रात में आठ बजकर 19 मिनट पर चांद ने दर्शन दिए तो सुहागिनों का उत्साह और बढ़ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Karwa Chauth 2022 celebration in uttarakhand photos
उत्तराखंड में करवाचौथ - फोटो : अमर उजाला

महिलाओं ने छलनी से चांद का दीदार कर पति की पूजा की और फिर व्रत खोला। इसके बाद परिवार के बड़े बुजुर्गों से आशीर्वाद भी लिया। ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल भट्ट ने बताया कि सुहागिन महिलाओं की ओर से सौभाग्य की प्राप्ति और पति की दीर्घायु के लिए करवा चौथ का व्रत किया जाता है।

विज्ञापन
Karwa Chauth 2022 celebration in uttarakhand photos
उत्तराखंड में करवाचौथ - फोटो : अमर उजाला

वहीं, पहला करवाचौथ पर्व मनाने वाले कई नव दंपतियों ने साथ में व्रत रखा। पति भी पूरे दिन भूखे रहे। रात को चांद निकलने पर पत्नी के साथ व्रत खोला। कनखल निवासी आकाश सैनी ने बताया कि उनका पहला करवाचौथ पर्व है। पर्व पति-पत्नी के विश्वास और प्यार का प्रतीक है। पत्नी के साथ ही उन्होंने भी व्रत रखा। आकाश की तरह कई नव विवाहित जोड़ों ने व्रत रखा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed