फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karwa Chauth 2020: बुधवार को पड़ रहा करवाचौथ होगा और भी खास, सुहागिनें शुभ संयोग में इस समय करें पूजा

Tue, 03 Nov 2020 07:55 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 03 Nov 2020 07:55 PM IST
विज्ञापन
Karwa Chauth 2020 Latest News: Karwa Chauth on Wednesday Make Rare Coincidence, shubh muhurat for puja
- फोटो : फाइल फोटो

इस साल करवाचौथ का व्रत चार नवंबर बुधवार को मनाया जाएगा। यह व्रत बुधवार को आ रहा है जो गणेशजी का वार है। चतुर्थी तिथि भी भगवान गणेश की ही है, इसलिए इस बार बुधवार को करवा चौथ का व्रत लेना सुहागिन स्त्रियों के लिए बहुत विशिष्ट योग बना रहा है। 

Trending Videos
Karwa Chauth 2020 Latest News: Karwa Chauth on Wednesday Make Rare Coincidence, shubh muhurat for puja
- फोटो : फाइल फोटो

गोपाल मंदिर के पुजारी जगमोहन मिश्रा और गीतानगर स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी भूपेंद्र बडोनी ने बताया कि बुधवार को सुबह से तृतीया तिथि रहेगी, दोपहर 3:24 से चतुर्थी तिथि प्रारंभ हो जाएगी। चतुर्थी तिथि का महत्व उदय व्यापिनी से नहीं अपितु चंद्र व्यापिनी से लिया जाता है, इसलिए व्रत इसी दिन रखा जाएगा। 

Karwa Chauth 2020 Latest News: Karwa Chauth on Wednesday Make Rare Coincidence, shubh muhurat for puja
- फोटो : फाइल फोटो

चतुर्थी तिथि उस दिन रातभर रहते हुए दूसरे दिन 5:14 तक रहेगी। उन्होंने कहा कि इस दिन पूजन का सर्वोत्तम समय सायंकाल 5:29 से 6:48 तक रहेगा, जबकि चंद्रमा का उदय 8:16 पर होगा। सुहागिन स्त्रियां पति की लंबी आयु और अपने घर गृहस्थी के सफल संचालन के लिए सुबह स्नान करने के बाद व्रत का संकल्प लेकर ब्रह्म मुहूर्त में जल ले सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Karwa Chauth 2020 Latest News: Karwa Chauth on Wednesday Make Rare Coincidence, shubh muhurat for puja
- फोटो : फाइल फोटो

इस व्रत में दिनभर जल ग्रहण नहीं किया जाता। पूजन की सामग्री फूल फल इत्यादि एकत्रित कर रात को पूजा करने और करवे में जल भरकर उसके ऊपर दीपक जलाएं, जो चंद्रोदय तक चलता रहेगा। इस दौरान करवा चौथ की कथा पढ़े, और उसका श्रवण करें। 

विज्ञापन
Karwa Chauth 2020 Latest News: Karwa Chauth on Wednesday Make Rare Coincidence, shubh muhurat for puja
- फोटो : फाइल फोटो

मन, वचन से भगवान गणेश, माता पार्वती और भगवान शिव का ध्यान करें। माता पार्वती को यथा सामर्थ्य श्रृंगार चढ़ाएं। चंद्रमा के दर्शन करने पर उन्हें अर्घ्य देने के बाद पति की ओर से पिलाए गए जल से व्रत का पारायण करें। उसके बाद भजन कीर्तन करें। ऐसा करने से गृहस्थी पर भगवान गणेश का आशीर्वाद बना रहेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed