फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करवा चौथ व्रत: 27 अक्टूबर को पड़ रहे कई शुभ संयोग, इन राशियों पर बरसेगी चांद की विशेष कृपा

Fri, 26 Oct 2018 08:58 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Fri, 26 Oct 2018 08:58 AM IST
विज्ञापन
Karva Chauth Vrat many lucky coincidence and these zodiac sign get benefit
करवाचौथ

सुहागिनों का त्योहार करवा चौथ का व्रत 27 अक्टूबर (शनिवार) को मनाया जाएगा। पति-पत्नी के अटूट बंधन का यह व्रत हर विवाहित नारी के मन को एक सुखद अनुभूति के एहसास से सराबोर कर देता है।

Karva Chauth Vrat many lucky coincidence and these zodiac sign get benefit
moon - फोटो : moon

हल्द्वानी के पंडित नंद किशोर पंत ने बताया कि इस बार करवा चौथ के दिन दो विशेष संयोग पड़ रहे हैं। इस साल सभी प्रकार की सिद्धि देने वाला सवार्थ सिद्धी योग और अमृत सिद्धि योग बन रहा है। इस दिन चंद्रमा शुक्र की राशि वृष में होंगे और चंद्रमा पर गुरु की दृष्टि भी रहेगी।

Karva Chauth Vrat many lucky coincidence and these zodiac sign get benefit
karva chauth - फोटो : rajeev gupta amarujala dehradun
ग्रहण नक्षत्रों के इन संयोगों के कारण इस साल का करवा चौथ सुहागिनों के लिए बेहद सौभाग्यशाली रहेगा। इस व्रत से उनके दाम्पत्य जीवन में खुशहाली अाएगी। शुक्र राशि में चंद्रमा के होने से कई राशियों के जातकों के प्रेम संबंध और प्रगाढ़ होंगे। वृष राशि वाली महिलाओं के करवा चौथ बेहद शुभ होगा। इसके साथ ही मिथुन, कन्या, तुला और वृश्चिक राशि वाली विवाहिताओं के लिए करवा चौथ पर ग्रहों का संयोग शुभ फलदायी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Karva Chauth Vrat many lucky coincidence and these zodiac sign get benefit
karva - फोटो : amar ujala
करवा चौथ दो शब्दों से मिलकर बना है,'करवा' यानि कि मिट्टी का बर्तन व 'चौथ' यानि गणेशजी की प्रिय तिथि चतुर्थी। प्रेम,त्याग व विश्वास के इस अनोखे महापर्व पर मिट्टी के बर्तन यानि करवे की पूजा का विशेष महत्व है,जिससे रात्रि में चंद्रदेव को जल अर्पण किया जाता है ।
विज्ञापन
Karva Chauth Vrat many lucky coincidence and these zodiac sign get benefit
This Karva Chauth Special Aarti Will make your day
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि इस साल करवा चौथ की पूजा का शुभ मुहूर्त एक घंटे 20 मिनट का है। यानी शाम को 5.36 मिनट और 6.54 तक ही मुहूर्त है। करवा चौथ के दिन ही संकष्टी चतुर्थी भी है। संकष्टी चतुर्थी भगवान गणेश की आराधना के लिए सबसे उत्तम दिनों में से एक मानी जाती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed