{"_id":"5bd3f684bdec221e2f5b5ac4","slug":"karva-chauth-2018-during-moon-puja-women-must-remember-these-things","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"करवा चौथ: इस शुभ मुहूर्त में करें चंद्रदर्शन, सुहागिनें अर्घ्य देते समय इन बातों का जरूर रखें ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करवा चौथ: इस शुभ मुहूर्त में करें चंद्रदर्शन, सुहागिनें अर्घ्य देते समय इन बातों का जरूर रखें ध्यान
Sat, 27 Oct 2018 11:07 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 27 Oct 2018 11:07 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
karva
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आज सुहागिनों के लिए बेहद खास दिन है। करवाचौथ पर महिलाओं के लिए व्रत के अलावा चंद्र दर्शन का खास महत्व होता है। चंद्र दर्शन के बिना यह पूजा अधूरी मानी जाती है। शास्त्रों में कहा गया है कि दिनभर व्रत रखकर चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद ही व्रत खोलना चाहिए। इससे पति की आयु लंबी होती है। चांद को अर्घ्य देते समय पूजा में कुछ चीजों का ध्यान जरूर रखना चाहिए।
2 of 6
करवा चौथ शुभ मुहूर्त
ज्योतिषाचार्य पंडित संतराम के अनुसार, करवाचौथ पर कथा श्रवण का मुहूर्त सायं 5.20 बजे से 7.05 बजे तक है। अलग-अलग भागों में चंद्रोदय अलग-अलग समय पर होता है। उत्तराखंड के अधिकांश भागों में चंद्रोदय रात्रि 8.38 बजे होगा। पहाड़ में शाम 7 बजकर 47 मिनट पर चंद्रोदय होगा, लेकिन भद्रा 6 बजकर 38 मिनट तक रहेगी। करवा पूजन का शुभ मुहूर्त शाम 7.55 बजे से शुरूहोगा।
3 of 6
Karva Chauth
सुहागिनों को यह बात जरूर ध्यान रखनी चाहिए कि पूजन के समय उनकी थाली में छलनी, आटे का दीपक, फल, ड्राईफ्रूट, मिठाई और दो पानी के लोटे होने चाहिए। एक चंद्रमा को अर्घ्य देने के लिए और दूसरा व्रत खोलने के लिए। पूजा में माचिस न रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
karva
पूजा के बाद ध्यान रहे कि चांद को देखकर पहले आप अपने पति को पानी पिलाएं। इसके बाद आप पिएं। पति को पहले पानी इसलिए पिलाया जाता है क्योंकि हम उन्हें परमेश्वर मानकर पहले उन्हें भोग लगाते हैं और फिर खुद खाते हैं। अर्घ्य वाले लोटे का पानी न पीएं। पूजा के बाद पहले फ्रूट, ड्राईफ्रूट और मीठा खाएं, पति को भी खिलाएं।
विज्ञापन
5 of 6
karva
अर्घ्य देते समय वो चुन्नी साथ ज़रूर ले जाएं, जिसे आपने कथा सुनते समय पहना था। चंद्रमा को छलनी में दीया रखकर उसमें से देखें, फिर उसी छलनी से तुरंत अपने पति को देखें। कई लोग जलते हुए दीये को पीछे फेंक देते हैं, ऐसा नहीं करना चाहिए। कई लोग दीये के बुझने को भी अपशकुन मानते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। इस तरह का वहम न पालें।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।