फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हरिद्वार पहुंचे 4 करोड़ से ज्यादा 'भोले': हाईवे से शहर तक उमड़ा रेला, हरकी पैड़ी पर दिखा भव्य नजारा, तस्वीरें

Tue, 22 Jul 2025 10:23 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 22 Jul 2025 10:23 PM IST
सार

Kanwar Yatra 2025 Haridwar: 24 घंटे के अंदर 56 लाख कांवड़ यात्री गंगाजल भरकर रवाना हुए और 12 दिन में मेले में पहुंचे शिवभक्तों की संख्या 4.12 करोड़ 90 हजार पहुंच गई।

विज्ञापन
Kanwar Yatra 2025 Haridwar On last day procession of Dak Kanwadis echoed grand view was seen at Har Ki Pauri
कांवड़ यात्रा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

कांवड़ यात्रा के अंतिम दिन डाक कांवड़ यात्रियों की रफ्तार बेहद तेज रही। हाईवे से लेकर शहर की गलियों तक सबसे अधिक तेज आवाज वाली बाइकों की गूंज रही। इसके चलते स्थानीय अपने घरों में ही कैद रहे। जरूरी काम के लिए ही बाहर निकले। 24 घंटे के अंदर 56 लाख कांवड़ यात्री गंगाजल भरकर रवाना हुए और 12 दिन में मेले में पहुंचे शिवभक्तों की संख्या 4.12 करोड़ 90 हजार पहुंच गई।



कांवड़ मेले के अंतिम चरण में श्रद्धालुओं की भीड़ ने सारे रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिए हैं। सोमवार शाम छह बजे से मंगलवार शाम छह बजे तक 24 घंटे में 56 लाख कांवड़ यात्री गंगाजल भरकर अपने गंतव्यों की ओर रवाना हुए।

सीएम धामी के निर्देश: चारों धामों के लिए नियमित चार्टर्ड हवाई सेवा शुरू होगी, इन जगहों के लिए भी खास तैयारी

Kanwar Yatra 2025 Haridwar On last day procession of Dak Kanwadis echoed grand view was seen at Har Ki Pauri
कांवड़ यात्रा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि 10 जुलाई से लेकर मंगलवार शाम तक कुल 4 करोड़ 12 लाख 90 हजार शिवभक्त गंगाजल भरकर हरिद्वार से रवाना हो चुके हैं। यह आंकड़ा अब तक की सबसे बड़ी भीड़ में गिना जा रहा है।

Kanwar Yatra 2025 Haridwar On last day procession of Dak Kanwadis echoed grand view was seen at Har Ki Pauri
कांवड़ यात्रा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

एसएसपी ने बताया कि मेले के अंतिम दिन अधिक संख्या में दोपहिया वाहनों से रवाना होने वाले शिवभक्तों अधिक रहे। हरकी पैड़ी और अन्य प्रमुख घाटों से लेकर हाईवे और शहर की सड़कों तक पुलिस बल की कड़ी निगरानी रही। ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी की मदद से भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था पर बारीकी से नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kanwar Yatra 2025 Haridwar On last day procession of Dak Kanwadis echoed grand view was seen at Har Ki Pauri
कांवड़ यात्रा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बुधवार को शिवरात्रि के मौके पर शिवालयों में जलाभिषेक किया जाएगा। कनखल स्थित दक्षेश्वर महादेव मंदिर, बिल्केश्वर महादेव मंदिर और तिलभांडेश्वर, दरिद्र भंजन, नीलेश्वर महोदव, पशुपति नाथ, गुप्तेश्वर आदि प्रमुख मंदिरों में जलाभिषेक के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहेगी। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि सभी मंदिरों में पुलिसकर्मियों की ड्यूटियां लगा दी गई हैं।

विज्ञापन
Kanwar Yatra 2025 Haridwar On last day procession of Dak Kanwadis echoed grand view was seen at Har Ki Pauri
कांवड़ यात्रा - फोटो : संवाद

मंगलवार की रात तक हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश सहित तमाम जगहों से आए शिवभक्त दोपहिया और बड़े वाहनों में गंगाजल लेकर रवाना होते रहे। मध्यरात्रि से आसपास के इलाके और पड़ोसी जनपद सहारनपुर, बिजनौर आदि से गंगाजल लेने शिवभक्त पहुंचे। बुधवार की दोपहर तक हरिद्वार जिले के तमाम क्षेत्रों के लोग गंगाजल भरकर शिवालय में पहुंचेंगे। दोपहर तक हाईवे और शहर के अंदर वाहनों का शोर रहेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed