जाने-माने सारंगी वादक कमाल साबरी ने मजहब की आड़ में राजनीति करने वालों को कड़ा संदेश दिया है। तीर्थनगरी में साबरी ने दो टूक कहा सूर्य नमस्कार करने से अल्लाह खुश होगा।
सूर्य नमस्कार करने से अल्लाह को बुरा नहीं लगता है। क्योंकि सूर्य भी अल्लाह ने ही बनाया है। भगवान की हर बनाई चीज इंसानों के लिए है। मजहब की आड़ में राजनीति चमकाने वाले सूर्य नमस्कार का विरोध कर सकते हैं। कहा शास्त्रीय संगीत से मन के विचारों को शुद्ध करके ईश्वर की अनुभूति की जा सकती है।
3 of 9
kamal sabri
- फोटो : अमरउजाला
सारंगी को दुनिया के कोने में पहचान दिला चुके मशहूर सारंगी वादक साबरी परिवार के सातवें पीढ़ी के सारंगी वादक कमाल साबरी इन दिनों तीर्थनगरी ऋषिकेश में हैं। उन्होंने बताया कि उनका परिवार लगभग चार सौ सालों से सारंगी को देश-दुनिया में पहुंचा रहा है।
4 of 9
kamal sabri
- फोटो : अमरउजाला
ऑल इंडिया रेडियो सहित फ्रांस, पाकिस्तान, स्विट्जरलैंड, इटली रेडियो के माध्यम से भारतीय सारंगी को पहचान दिला चुके सारंगी वादक कमाल साबरी ने बताया कि भारतीय शास्त्रीय संगीत में मन के विचारों को शुद्ध करने की क्षमता है। उन्होंने बताया कि उनके परिवार में लगातार छह पीढ़ियों ने सारंगी के माध्यम से भारतीय संगीत को नई पहचान दिलाई है।
5 of 9
kamal sabri
- फोटो : the hindu
कमाल साबरी मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर जाकिर हुसैन, फतेह अली खान, हुसाम रामजी के साथ काम कर चुके हैं। कमाल साबरी चीन के राष्ट्रपति और नार्वे के प्रधानमंत्री समेत राष्ट्रपति आर वेंकटरमन और एपीजे अब्दुल कलाम के सामने भी प्रस्तुति दे चुके हैं।