फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kainchi Dham Mela: नीम करोली बाबा के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, सुबह दो बजे से लगी कतार, देखें तस्वीरें

Thu, 15 Jun 2023 09:29 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, भवाली (नैनीताल)।
संवाद न्यूज एजेंसी, भवाली (नैनीताल)। Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 15 Jun 2023 09:29 AM IST
विज्ञापन
Kainchi Dham 59th foundation day Today devotees crowd gathered Neem Karoli Baba Nainital Watch photos
कैंची धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब - फोटो : amar ujala

कैंची धाम का आज 59वां स्थापना दिवस है और ऐसे में नीम करोली बाबा के दरबार में आस्था का सैलाब उमड़ा पड़ा है। इस बार का कैंची मेला ऐतिहासिक होने जा रहा है। इसका अंदाजा कैंची मेले से एक दिन पहले बुधवार शाम पहुंचे बीस हजार से अधिक श्रद्धालुओं को देखकर लगाया जा सकता है। देश के कोने-कोने से पहुंचे श्रद्धालुओं ने रात भर हनुमान चालीसा का पाठ किया। साथ ही बाबा के जयकारों से कैंची धाम गूंज उठा।



आज गुरुवार सुबह दो बजे से मंदिर में भक्तों की कतार लगी हुई है। बाबा के जयकारों के साथ कैंची धाम गूंज उठा। कैंची धाम में सुबह 5 बजे पूजा अर्चना के बाद बाबा नीम करौली महाराज को भोग लगाने के बाद कैंची मंदिर के द्वार  खोलने के साथ श्रद्धालुओं को मालपुओं का प्रसाद बांटना शुरू किया गया। सुबह 7.30 बजे तीन किमी दूर तक श्रद्धालुओं की कतार पहुंच गई।

श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देख पुलिस प्रशासन की टीम भीड़ को व्यवस्थित करने में जुटी रही। कुमाऊं आईजी नीलेश आनंद भरणे, एसएसपी पंकज भट्ट, एस पी सिटी हरबंश सिंह, मेला प्रभारी उमेश मलिक, कौश्या कटोली एसडीएम परितोष वर्मा, एसडीएम योगेश सिंह मेहरा सुबह 7 बजे से ही मंदिर में मेले को व्यवस्थित करने में लगे रहे। साथ ही श्रद्धालुओं की कतार को व्यवस्थित करने के लिए वॉलिंटियर की टीम भी लगी रही।

Kainchi Dham 59th foundation day Today devotees crowd gathered Neem Karoli Baba Nainital Watch photos
कैंची धाम - फोटो : amar ujala
श्रद्वालु हनुमान चालीसा के पाठ के साथ बाबा के जयकारों के साथ बारी-बारी से मंदिर परिसर में प्रवेश करने के साथ बाबा के दर्शन के साथ प्रसाद लेकर पिछले द्वार से वापस लौटते रहे।
Kainchi Dham 59th foundation day Today devotees crowd gathered Neem Karoli Baba Nainital Watch photos
कैंची धाम - फोटो : amar ujala
पुलिस प्रशासन की ओर से भवाली से ही श्रद्धालुओं को शटल सेवा के माध्यम से कैंची तक पहुंचाया जा रहा है। वहीं क्वारब से श्रद्धालुओं को पनीराम ढाबे के पास शटल सेवा से छोड़ा जा रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kainchi Dham 59th foundation day Today devotees crowd gathered Neem Karoli Baba Nainital Watch photos
कैंची धाम - फोटो : amar ujala
मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि समिति की ओर से 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं को भोजन कराया गया। बुधवार को सुबह से शाम तक मंदिर के अंदर बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही। श्रद्धालु बाबा के जयकारों के साथ दर्शन करते रहे। साथ ही सड़क किनारे खड़े होकर श्रद्धालुओं ने हाथ जोड़कर बाबा का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
Kainchi Dham 59th foundation day Today devotees crowd gathered Neem Karoli Baba Nainital Watch photos
कैंची धाम - फोटो : amar ujala

वहीं श्रद्धालु बृहस्पतिवार को बाबा के दर्शन और प्रसाद के लिए रात भर खुले आसमान और टेंट में आराम करते नजर आए। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही से चहल-पहल रही। इससे स्थानीय पर्यटन कारोबारी और व्यापारी भी खुश नजर आए। मंदिर समिति से जुड़े भक्त रात भर व्यवस्थाएं बनाने में जुटे रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed