फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जिंदगी के लिए बहुत जिंदादिल थे कादर खान, पतंजलि में 22 दिन तक ऐसे किया था बीमारी से संघर्ष

Wed, 02 Jan 2019 08:51 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 02 Jan 2019 08:51 AM IST
विज्ञापन
kader khan Treatment in patanjali ayurveda before his death
पतंजलि में कादर खान

अपने विशिष्ट अभिनय, संवाद लेखन और फिल्म जगत में अपनी अलग-अलग भूमिका को लेकर देश और दुनिया में विशेष छाप छोड़ने वाले जाने-माने कलाकार कादर खान की यादें धर्मनगरी हरिद्वार से भी जुड़ी हुई है। कादरखान ने अक्टूबर 2015 में हरिद्वार में बाबा रामदेव की पतंजलि योगपीठ में रहकर अपना इलाज कराया था। 

kader khan Treatment in patanjali ayurveda before his death
पतंजलि में कादर खान

हरिद्वार पहुंचने पर कई लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया था। पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण का दावा है कि तब उनकी तबियत में काफी सुधार हुआ था। काफी समय से बीमार चल रहे कादर खान को सनायु रोग के चलते इलाज कराने के लिए हरिद्वार लाया गया था।

kader khan Treatment in patanjali ayurveda before his death
पतंजलि में कादर खान

जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उतरने के बाद सड़क मार्ग से पतंजलि जा रहे कादर खान का समाज सेवी जगदीश लाल पाहवा के साथ ही कांग्रेस नेत्री पूनम भगत समेत आदि कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया था। फिर वे पतंजलि योगपीठ में करीब 22 दिन तक इलाज कराते रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
kader khan Treatment in patanjali ayurveda before his death
पतंजलि में कादर खान

इस दौरान उन्हें चलने फिरने में काफी दिक्कत थे और वे अलजाइमर से पीड़ित होने के कारण न बोल पाने और भूलने की बीमारी से परेशान थे। जाने माने आर्युवेदाचार्य और योगपीठ के महामंत्री बालकृष्ण के निर्देशन में विशेषज्ञों चिकित्सकों ने उनका इलाज किया था।

विज्ञापन
kader khan Treatment in patanjali ayurveda before his death
पतंजलि में कादर खान

आचार्य बालकृष्ण बताते है कि वह कादरखान को पहले से नहीं जानते थे। जब वे यहां अपने बेटे शाहनवाज के साथ इलाज के लिए लाए गए तो उनसे काफी बातचीत हुई। कादरखान एक अच्छे कलाकार के साथ बेहतरीन इंसान थे। जिंदगी के प्रति बड़े जिंदादिल थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed