कच्छा बनियानधारी गिरोह के कहर की गवाही दे रही ये तस्वीरें
रुड़की में सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के आदर्श शिवाजीनगर कॉलोनी में कच्छा बनियानधारी गिरोह के बदमाशों ने एक फौजी के घर पर कहर बरपा दिया। तस्वीरों में देखें...
कच्छा बनियानधारी गिरोह के कहर की गवाही दे रही ये तस्वीरें
बदमाशों ने परिवार के लोगों को बंधक बनाकर 13 हजार की नगदी और लाखों के जेवर लूट लिए। घर खंगालने के बाद बदमाश परिवार के लोगों को बंद करके फरार हो गए। मूलरूप से रसेपाटा, जौलथल, पिथौरागढ़ निवासी रमेश सिंह ज्याला आर्मी मेडिकल कोर में नायक के पद पर जैसलमेर राजस्थान में तैनात हैं।
कच्छा बनियानधारी गिरोह के कहर की गवाही दे रही ये तस्वीरें
शिवाजीनगर कॉलोनी में उन्होंने घर बनाया हुआ है। वह इन दिनों छुट्टी पर आए हुए हैं। रमेश रविवार की रात पत्नि लीला और बच्चों नीमा व राहुल के साथ सो रहे थे। रात करीब दो बजे दीवार फांदने के बाद चटकनी तोड़कर कमरे में घुसे बदमाशों ने बेड पर ही सभी लोगों को बंधक बना लिया।
कच्छा बनियानधारी गिरोह के कहर की गवाही दे रही ये तस्वीरें
दुपट्टे से चारों के हाथ पैर बांधने के बाद बदमाशों ने पूरा घर खंगालना शुरू कर दिया। 13 हजार की नगदी व जेवर कब्जे में लेने के बाद बदमाश उन्हें बंधक बना छोड़कर बाहर से दरवाजा बंद कर गए। जाते जाते बदमाश आधे घंटे तक शोर मचाने पर हत्या की धमकी भी दे गए। दहशत में परिवार खामोश रहा और सुबह करीब पांच बजे शोर मचाया।
कच्छा बनियानधारी गिरोह के कहर की गवाही दे रही ये तस्वीरें
परिवार रविवार (16 जून) की रात गहरी नींद में सोया हुआ था। आंख खुलने पर कमरे में आठ कच्छा बनियानधारी बदमाश तमंचों व धारदार हथियारों से उन्हें घेरकर खड़े थे।