फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Joshimath Sinking: जोशीमठ भू-धंसाव का ये कारण तो नहीं? 10 तस्वीरों के साथ जानिए डूबते शहर की कहानी

Thu, 05 Jan 2023 04:17 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 05 Jan 2023 04:17 PM IST
विज्ञापन
Joshimath Sinking reason for Joshimath landslide Uttarakhand news in hindi read more updates in hindi
जोशीमठ में घरों पर पड़ी दरारें - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड का जोशीमठ शहर को लेकर हर तरफ चिंता है। उत्तराखंड डिजास्टर एंड एक्सीडेंट सिनोप्सिस (उदास) की रिपोर्ट के अनुसार, जोशीमठ में 500 घर रहने के लायक नहीं हैं। अब पीएमओ भी मामले की निगरानी कर रहा है, लेकिन सवाल यह उठ रहा है कि आखिर जोशीमठ में यह स्थिति आई कैसे? 



जोशीमठ नगर प्राचीन, आध्यात्मिक और सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है लेकिन नगर के अस्तित्व पर संकट मंडरा रहा है। नगर में जगह-जगह से हो रहा भू-धंसाव लगातार बढ़ता जा रहा है संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक सैनी ने बताया कि जोशीमठ भू-धंसाव पर पीएमओ से भी जानकारी मांगी गई है। पीएमओ से भी मामले की मॉनिटरिंग की जा रही है।

वहीं जोशीमठ नगर में हो रही सभी निर्माण कार्यों पर रोक लगा दी गई है। थाना प्रभारी कैलाश चंद भट्ट का कहना है कि ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के निर्देश के अनुपालन में नगर में हो रही निजी निर्माण कार्य को बंद करने का आदेश जारी किया गया है। जोशीमठ में भू-धंसाव का कारण बेतरतीब निर्माण, पानी का रिसाव, ऊपरी मिट्टी का कटाव और मानव जनित कारणों से जल धाराओं के प्राकृतिक प्रवाह में रुकावट को बताया गया। 

Joshimath Sinking reason for Joshimath landslide Uttarakhand news in hindi read more updates in hindi
जोशीमठ में घरों पर पड़ी दरारें - फोटो : अमर उजाला

नगर पालिका की रिपोर्ट के अनुसार गांधीनगर वार्ड में 133, मारवाड़ी में 28, नृसिंह मंदिर के पास 24, सिंहधार में 50, मनोहर बाग में 68, सुनील में 27, परसारी में 50, रविग्राम में 153 और अपर बाजार वार्ड में 26, मकानों में दरारें आई हैं। यह क्षेत्र जोशीमठ से तपोवन के बीच के है। इस हिस्से में रैणी आपदा भी आई थी।

Joshimath Sinking reason for Joshimath landslide Uttarakhand news in hindi read more updates in hindi
घर पर पड़ी दरार - फोटो : अमर उजाला

 रैणी आपदा के कारण यह क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित हुआ था। इस आपदा को यहां के लोग भूले नहीं हैं। यहां परियोजना निर्माण कार्य भी चल रहा है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Joshimath Sinking reason for Joshimath landslide Uttarakhand news in hindi read more updates in hindi
दरारें - फोटो : अमर उजाला

जलवायु परिवर्तन का असर हिमालय के मिजाज को बिगाड़ रहा है। साल दर साल आने वाली अप्रत्याशित आपदाएं डरा रही हैं। बीते कुछ सालों की घटनाओं पर नजर डालें तो पता चलता है कि कैसे बेमौसम की बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के कारण हिमालयी क्षेत्र को बड़ी त्रासदी से गुजरना पड़ा है।

विज्ञापन
Joshimath Sinking reason for Joshimath landslide Uttarakhand news in hindi read more updates in hindi
दरारें - फोटो : अमर उजाला

बीते कुछ वर्षों में जलवायु परिवर्तन के कारण सर्दियों में गर्मी, गर्मियों में तेज बारिश और मानसून बीतने के बाद आई आपदा ने राज्य के लाखों लोगों को प्रभावित किया। सैंकड़ों गांव विस्थापन की मांग कर रहे हैं। बेमौसमी बारिश और आपदा से राज्य को करोड़ों का नुकसान हुआ है। बागवान से लेकर किसान तक इससे प्रभावित हुए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed