फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Joshimath Sinking: तेजी से बढ़ रहीं दरारें, 603 पहुंची भू-धंसाव की चपेट में आए घरों की संख्या, NDRF तैनात

Sun, 08 Jan 2023 09:59 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ(चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ(चमोली) Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 08 Jan 2023 09:59 PM IST
विज्ञापन
Joshimath sinking number of houses hit by landslide reached 603 Ndrf Deployed
जोशीमठ भू-धंसाव - फोटो : अमर उजाला

करीब तीन किमी क्षेत्रफल में फैला जोशीमठ शहर आपदाग्रस्त क्षेत्र घोषित किया गया है। शहर में स्थित 12 हजार 398 घरों में से 603 घरों में दरारें आ चुकी हैं। इनमें ऐसे कितने घर हैं, जो अब रहने के लिहाज से पूरी तरह से असुरक्षित हैं, स्थानीय प्रशासन की ओर से इसका सर्वेक्षण किया जाएगा। शासन की ओर से इस संबंध में शीघ्र रिपोर्ट देने को कहा गया है।



इससे पहले बीते दिवस सचिव आपदा प्रबंधन डॉ. रंजीत सिन्हा के निर्देशन में गई छह सदस्यीय विशेषज्ञ समिति दो दिन जोशीमठ का दौरा करने के बाद अपनी रिपोर्ट सौंप चुकी है। रिपोर्ट में पूरी तरह से असुरक्षित भवनों को गिराए जाने का उल्लेख किया गया था। अभी तक चिह्नित किए गए 603 घरों में से 68 भवनों को खाली करा लिया गया है। इन परिवारों को अस्थायी रूप से जोशीमठ में ही चिह्नित किए गए स्थलों में ठहराया गया है। समिति ने प्रभावित परिवारों के लिए फेब्रिकेटेड घर बनाए जाने की सिफारिश भी की है।

समिति के अध्यक्ष व सचिव आपदा प्रबंधन डॉ. रंजीत सिंहा बताया कि इस काम का जिम्मा केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान (सीबीआरआई) सौंपा जाएगा। संस्थान से अगले दो दिन में इस संबंध में फेब्रिकेटेड घरों के डिजाइन, वेंडर इत्यादि की रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया है।

Joshimath Sinking: जोशीमठ में सभी निर्माण कार्यों पर रोक, फिर भी कट रहे पहाड़, जानिए आज की ये ग्राउंड रिपोर्ट

नगर में हो रहे भू-धंसाव को देखते हुए यहां एनडीआरएफ की तैनाती कर दी गई है। यहां पर एनडीआरएफ के 21 जवानों को तैनात किया गया है। एनडीआरएफ के डीआईजी गंभीर सिंह चौहान ने बताया टीम को नगर में अलर्ट मोड में रखा गया है। प्रशासन के साथ वह हर समय मदद के लिए तैयार रहेंगे। बताया कि जरूरत पड़ने पर टीम में अन्य सदस्यों की तैनाती की जाएगी। साथ ही देहरादून और हल्द्वानी में भी टीम को तैयार रखा गया है।

Joshimath sinking number of houses hit by landslide reached 603 Ndrf Deployed
जोशीमठ में भू धंसाव - फोटो : अमर उजाला

जोशीमठ में अपर बाजार में स्थित लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह में भी गहरी दरारें आ गई हैं और भवन खतरे की जद में आ गया है। लोनिवि के इस गेस्ट हाउस में अक्सर वीआईपी के रुकने की व्यवस्था होती है लेकिन यह भी भू-धंसाव के प्रभाव से अछूता नहीं रहा। इसकी दीवारों, सीढ़ियों सहित कमरों में बड़ी-बड़ी और गहरी दरारें पड़ गई हैं और इसे बंद कर दिया गया है। वहीं अस्पताल, तहसील परिसर के भवन और बीएसएनएल के भवनों में भी कुछ दिन पहले दरारें आनी शुरू हो गईं थीं।

Joshimath sinking number of houses hit by landslide reached 603 Ndrf Deployed
प्रभावितों से मिलते डीएम - फोटो : अमर उजाला

जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने रविवार को मारवाड़ी वार्ड में प्रभावितों के घर जाकर उनसे मुलाकात की। डीएम ने कहा कि दरारों वाले घरों में रहना सुरक्षित नहीं है। इसलिये यहां न रहें। प्रशासन ने रहने के लिए व्यवस्था की है वहां शिफ्ट हो जाना चाहिए। डीएम ने कहा कि जिन मकानों में दरारें आ गई हैं उनको खाली किया जाए। प्रशासन ने होटल, होम स्टे व अन्य सुरक्षित स्थानों को चिह्नीत किया है और वहां सभी तरह की सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। जो लोग किराये के भवन में जाना चाहते हैं उनको सरकार छह महीने तक प्रति माह चार हजार रुपये देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Joshimath sinking number of houses hit by landslide reached 603 Ndrf Deployed
जोशीमठ में प्रभावित क्षेत्र में जांच करती टीम - फोटो : अमर उजाला

डीएम ने आपदा राहत कार्यों के लिए नियुक्त किए सेक्टर मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए जो लोग अभी तक शिफ्ट नहीं हुए हैं उनको तत्काल शिफ्ट किया जाए। कोई भी व्यक्ति असुरक्षित भवन में न रहे। साथ ही शिविरों में नियुक्त सेक्टर व जोनल अधिकारियों को वहां पर सभी जरूरी सुविधाएं देने के निर्देश दिए। कोई आवश्यकता होने पर तत्काल संज्ञान में लाने के लिए कहा। 

विज्ञापन
Joshimath sinking number of houses hit by landslide reached 603 Ndrf Deployed
जोशीमठ में प्रभावित क्षेत्र में जांच करती टीम - फोटो : अमर उजाला

इन भवनों में आई हैं दरारें
वार्ड का नाम-     भवनों की संख्या
गांधीनगर -             34
पालिका मारवारी-    28
लोवर बाजार-         24
सिंहधार-               56
मनोहरबाग-          80
अपर बाजार -       31
सुनील -               38
परसारी -             51
रविग्राम -           161
कुल -               603

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed