फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Joshimath Is Sinking: एक्शन में मुख्यमंत्री धामी, जोशीमठ की सेटेलाइट तस्वीरें जुटाने सहित दिए ये निर्देश

Sat, 07 Jan 2023 09:51 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 07 Jan 2023 09:51 PM IST
विज्ञापन
Joshimath Sinking CM Dhami in action Government will take satellite pictures of Joshimath from IIRS
जोशीमठ से लौटने के बाद सीएम ने ली मीटिंग - फोटो : अमर उजाला

जोशीमठ से लौटकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार एक्शन में रहे। उन्होंने भू धंसाव के संकट से जूझ रहे जोशीमठ की विस्तृत सेटेलाइट तस्वीरें जुटाने के निर्देश दिए। इसके लिए उन्होंने राष्ट्रीय सुदूर संवदन केंद्र (एनआरएससी) हैदराबाद और भारतीय सुदूर संवेदन संस्थान (आईआईआरएस) से सहयोग की अपील की।



मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थायी पुनर्वास के लिए जिन स्थानों को चिन्हित किया गया है, वहां लोगों को बसाये जाने से पहले भू वैज्ञानिक सर्वेक्षण करा लिया जाए। उन्होंने इस कार्य को तेजी से कराने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने उप महानिदेशक भारतीय भू वैज्ञानिक सर्वेक्षण संस्थान से कोटी फार्म, जड़ी बूटी संस्थान, उद्यान विभाग की जोशीमठ स्थित भूमि एवं पीपलकोटी की सेमलडाला स्थित भूमि की पुनर्वास की उपयुक्तता का भू वैज्ञानिक सर्वेक्षण कराने का अनुरोध किया। 

केंद्रीय संस्थानों के निदेशकों से भी सहयोग मांगा
मुख्यमंत्री ने निदेशक आईआईटी रूड़की, निदेशक वाडिया इंस्टीट्यूट आफ हिमालयन जियालॉजी, निदेशक नेशनल इंस्टीटयूट आफ हाइड्रोलॉजी रूड़की एवं निदेशक सेंट्रल बिल्डिंग रिसर्च इंस्टियूट रूड़की से भी जोशीमठ क्षेत्र का अपने स्तर से विस्तृत सर्वेक्षण एवं अध्ययन कर रिर्पोट प्रस्तुत करने का अनुरोध किया।

Joshimath Sinking CM Dhami in action Government will take satellite pictures of Joshimath from IIRS
जोशीमठ से लौटने के बाद सीएम ने ली मीटिंग - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जोशीमठ क्षेत्र के सर्वेक्षण अध्ययन के लिए केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के स्तर पर विभिन्न संस्थान आपसी समन्वय से काम करें। इससे तेजी के साथ स्थायी कारगर प्रयास सार्थक हो सकेंगे। उन्होंने आपदा प्रबंधन केंद्र को और अधिक प्रभावी बनाए जाने निर्देश दिए।

Joshimath Sinking CM Dhami in action Government will take satellite pictures of Joshimath from IIRS
जोशीमठ में सीएम ने की प्रभावित परिवारों से बातचीत - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को जोशीमठ पहुंचे और प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। प्रभावित परिवारों से मिलकर वह भी भावुक हो गए। उन्होंने लोगों को भरोसा दिया कि धार्मिक, आध्यात्मिक, सांस्कृतिक महत्व और सबसे पुराने ज्योतिर्मठ को आपदा से बचाने के लिए हरसंभव मदद करेंगे। सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जोशीमठ को सेक्टर और जोन में बांटकर योजना तैयार करें। अधिक खतरे वाले जोन को तत्काल खाली कराएं और स्थायी पुनर्वास के लिए सुरक्षित जगह की तलाश की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Joshimath Sinking CM Dhami in action Government will take satellite pictures of Joshimath from IIRS
जोशीमठ में प्रभावित परिवारों से मिले सीएम। - फोटो : अमर उजाला

प्रभावित परिवारों से मिलते हुए सीएम उन्हें ढांढस बंधाते रहे। सीएम जिससे भी मिले सभी उनसे मदद की गुहार लगाते दिखे। सीएम ने प्रभावितों की समसस्याएं भी सुनीं। सीएम ने कहा कि जोशीमठ हम सबकी आस्था और पर्यटन का केंद्र है। इसको बचाने के लिए हर स्तर पर जो भी संभव होगा वह किया जाएगा। कहा कि जान माल की सुरक्षा पहली प्राथमिकता है।

विज्ञापन
Joshimath Sinking CM Dhami in action Government will take satellite pictures of Joshimath from IIRS
सीएम पुष्कर सिंह धामी प्रभावितों से मिले - फोटो : अमर उजाला

संकटग्रस्त परिवारों के पुनर्वास की वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। भू-धंसाव रोकने के लिए तात्कालिक और दीर्घकालिक कार्यों पर गंभीरता से काम किया जा रहा है। इसकी विस्तृत योजना तैयार की जा रही है। सीवर और ड्रेनेज जैसे कार्य जल्द शुरू किए जाएंगे। कहा कि तात्कालिक तौर पर जो कार्य किए जा सकते हैं उन पर फोकस किया जा रहा है। लोगों को समय पर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना जरूरी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed