फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Joshimath: कराहते जोशीमठ पर मौसम की मार, दरार वाले भवनों की संख्या बढ़ी, प्रभावितों की दिखी तड़प

Sat, 21 Jan 2023 01:29 PM IST
रेनू सकलानी न्यजू डेस्क, अमर उजाला,जोशीमठ/देहरादून।
न्यजू डेस्क, अमर उजाला,जोशीमठ/देहरादून। Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 21 Jan 2023 01:29 PM IST
विज्ञापन
Joshimath Is Sinking Weather hit number of House cracks increased water leakage in JP Colony Uttarakhand news
जोशीमठ में अलाव तापती महिला - फोटो : अमर उजाला

भू-धंसाव के बाद कराहते जोशीमठ पर मौसम की मार पड़ी है। बारिश और बर्फबारी के बाद पहले से मुसीबतों का सामना कर रहे आपदा प्रभावितों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। लोग दरक रहे घरों का सामान सुरक्षित स्थानों में शिफ्ट नहीं कर पा रहे हैं। कई परिवारों का सामान घर के बाहर ही पड़ा है, जिस पर बर्फ जम गई है। वहीं, प्रशासनिक स्तर पर किए जा रहे आपदा प्रबंधन व राहत कार्यों में भी व्यवधान बढ़ा है।

बृहस्पतिवार देर रात से अचानक मौसम का रुख बदला और बर्फबारी शुरू हो गई। जो शुक्रवार सुबह तक जारी रही। इसके बाद बारिश का दौर शुरू हो गया। लोगों को सबसे ज्यादा दिक्कत घर का सामान शिफ्ट करने में हुई। कई लोगों का सामान घर के बाहर ही पड़ा। उसके सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के लिए मजदूर नहीं मिल पा रहे हैं।

खराब मौसम के कारण सिंहधार में भूधंसाव से प्रभावित मलारी-इन और माउंट व्यू होटल, लोनिवि विश्राम गृह के ध्वस्तीकरण सहित अन्य कार्य भी प्रभावित हुए हैं। वहीं, नगर में अलग-अलग स्थानों पर पड़ी दरारों में बारिश और बर्फ का पानी भर गया है। ऐसे में दरारें चौड़ी हो सकती हैं, जिससे भू-धंसाव वाली जगहों पर खतरा बढ़ गया है। जगह-जगह कीचड़ होने से राहगीरों को आवागमन में दिक्कत हो रही है।

इधर, सचिव आपदा प्रबंधन डॉ. रंजीत सिन्हा ने कहा, बारिश और बर्फबारी के कारण आपदा प्रबंधन और राहत कार्यों में व्यवधान उत्पन्न हुआ है, लेकिन किसी भी कार्य को रोका नहीं गया है।

Joshimath Is Sinking Weather hit number of House cracks increased water leakage in JP Colony Uttarakhand news
जोशीमठ में अलाव तापते लोग - फोटो : अमर उजाला

चार घंटे से अधिक हुई बर्फबारी
शुक्रवार तड़के से नगर क्षेत्र में बारिश शुरू हो गई थी। इसके बाद सुबह 6 से 10 बजे तक पूरे क्षेत्र में बर्फबारी होती रही। इस दौरान 3 से 5 इंच तक बर्फ जम गई थी। मौसम में कुछ सुधार हुआ, लेकिन घने बादल छाए रहे। वहीं, अपराह्न बाद नगर क्षेत्र में हल्की बारिश शुरू हो गई थी, जो देर शाम तक जारी रही। साथ ही चारों तरफ की पहाड़ियों पर बर्फबारी हो रही है। मौसम के बिगड़े मिजाज के कारण अधिकतम तापमान 8 व न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Joshimath Is Sinking Weather hit number of House cracks increased water leakage in JP Colony Uttarakhand news
जोशीमठ में अलाव तापती महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्थापितों के लिए स्वरोजगार की विस्तृत योजना बनाएंः धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अफसरों को निर्देश दिए कि जोशीमठ के प्रभावित क्षेत्र से जो लोग विस्थापित होंगे, उनको स्वरोजगार से जोड़ने के लिए विस्तृत योजना बनाई जाए। विस्थापितों की आजीविका प्रभावित नहीं होनी चाहिए। इसके लिए अभी से योजना बनाकर आगे कार्य करें। इसके साथ ही उन्होंने राहत शिविरों में शीतलहर से बचाव के लिए हीटर एवं अलाव की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Joshimath Is Sinking Weather hit number of House cracks increased water leakage in JP Colony Uttarakhand news
जोशीमठ में घर में दरारें - फोटो : अमर उजाला

बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय मुख्यमंत्री के विशेष प्रतिनिधि नामित
जोशीमठ भू-धंसाव के बाद सरकार की ओर चलाए जा रहे राहत व पुनर्वास संबंधी कार्यों की बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय रोजाना मुख्यमंत्री को रिपोर्ट देंगे। जोशीमठ में उन्हें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का विशेष प्रतिनिधि नामित किया गया। अजेंद्र अजय ने जोशीमठ आपदा प्रभावितों की सहायता के लिए 5 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक भी सीएम को सौंपा है।

विज्ञापन
Joshimath Is Sinking Weather hit number of House cracks increased water leakage in JP Colony Uttarakhand news
आदिगुरू शंकराचार्य के गद्दीस्थल व मठ की दरारें - फोटो : अमर उजाला

जेपी कॉलोनी में पानी का रिसाव बढ़ा, 250 एलपीएम पर पहुंचा
जोशीमठ में शुक्रवार को हुई बारिश और बर्फबारी के बाद जेपी कॉलोनी में हो रहे भूजल रिसाव की गति भी बढ़ गई है। एक दिन पहले यहां 150 एलपीएम (लीटर प्रति मिनट) रिसाव हो रहा था, जो शुक्रवार को 250 एलपीएम दर्ज किया गया। सचिव आपदा प्रबंधन डॉ. रंजीत सिन्हा ने बताया कि संभवतः बारिश के कारण रिसाव बढ़ गया है। लेकिन इसका वैज्ञानिक पहलू क्या है, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed