फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dehradun Jhanda Ji Mela: आस्था के प्रतीक मेले के लिए संगत से दून की बढ़ गई रंगत, कल होगा झंडे जी का आरोहण

Tue, 18 Mar 2025 03:22 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 18 Mar 2025 03:22 PM IST
सार

दून में बुधवार को दोपहर में श्री झंडे जी का आरोहण होगा। इसके लिए बड़ी संख्या में संगत पहुंची है। सोमवार को श्री दरबार साहिब में श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज ने बड़ी संख्या में संगत को दर्शन दिए।

विज्ञापन
Jhande Ji Mela Dehradun Sangats reached hoisting of Shri Jhande Ji will take place tomorrow Watch Photos
देहरादून श्री झंडे जी मेले के लिए पहुंची संगतें - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

आस्था और सद्भावना के प्रतीक श्री झंडे जी मेले के लिए संगत से दून की रंगत बढ़ गई है। श्रद्धाभाव के साथ बुधवार को श्री झंडे जी का आरोहण किया जाएगा। इसके साथ ही रामनवमी तक चलने वाला मेला शुरू हो जाएगा। इसके लिए तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है।



सोमवार को बड़ी संख्या में संगत ने श्री झंडे जी पर मत्था टेका। आज मंगलवार को नई संगत को नामदान और गुरुमंत्र दिया जाएगा। दून में बुधवार को दोपहर में श्री झंडे जी का आरोहण होगा। इसके लिए बड़ी संख्या में संगत पहुंची है। सोमवार को श्री दरबार साहिब में श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज ने बड़ी संख्या में संगत को दर्शन दिए। उन्होंने कहा कि परमात्मा को प्रसन्न करने के लिए भाव होना आवश्यक है। यदि हमारे मन में भाव लगन है तो परमात्मा के दर्शन अवश्य होंगे।

मानव जीवन अमूल्य है, इसे व्यर्थ में नष्ट ना करें। गुरु महाराज की भक्ति में लीन होकर इस जीवन को सफल बनाएं। उधर, सोमवार की शाम को गिलाफ सिलाई का काम भी लगभग पूरा हो गया। बुधवार को सबसे पहले पुराने श्री झंडे जी को उतारा जाएगा। इसके बाद नए झंडे जी को दही, घी, गंगाजल आदि से स्नान कराकर गिलाफ चढ़ाए जाएंगे।

Jhande Ji Mela Dehradun Sangats reached hoisting of Shri Jhande Ji will take place tomorrow Watch Photos
दरबार साहिब - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज संगत को दर्शन देंगे। इसके बाद शाम करीब चार बजे श्री झंडे जी का आरोहण किया जाएगा। श्री झंडे जी मेला प्रबंधक समिति के मुख्य व्यवस्थापक मधुसूदन सेमवाल ने बताया कि मेले के लिए सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है।

Jhande Ji Mela Dehradun Sangats reached hoisting of Shri Jhande Ji will take place tomorrow Watch Photos
श्री झंडे जी मेला: उमड़ी भी, लगा जाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

श्री झंडे जी आरोहण की पूर्व संध्या पर मंगलवार को श्री दरबार साहिब से पूर्वी संगत की विदाई होगी। इससे पहले संगत श्री दरबार साहिब व श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज के समक्ष मत्था टेकेंगे। इसके बाद शाम को संगत को श्रीमहंत पगड़ी, ताबीज देंगे। इसके साथ ही परंपराओं के अनुरुप पूर्वी संगत की विदाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jhande Ji Mela Dehradun Sangats reached hoisting of Shri Jhande Ji will take place tomorrow Watch Photos
व्यवस्थाएं बनाने में जुटी पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

श्री झंडे जी मेले के लिए श्री दरबार साहिब में मंगलवार से मेला थाना व अस्पताल शुरू हो जाएगा। इसके लिए पुलिस ने तैयारी कर ली है। मेले में निरीक्षक, उप निरीक्षक समेत करीब 150 पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि मेले में कड़ी सुरक्षा रहेगी।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand News: अनुरोध के आधार पर वार्षिक स्थानांतरण सत्र की कवायद शुरू, 10 जून तक होंगे तबादला आदेश

विज्ञापन
Jhande Ji Mela Dehradun Sangats reached hoisting of Shri Jhande Ji will take place tomorrow Watch Photos
मेले के लिए लगी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मेले के लिए श्री दरबार साहिब की ओर से पवित्र सरोवर को आकर्षक रूप दिया गया है। इसका इतिहास श्री दरबार साहिब से जुड़ा है। मेले में आनी वाली संगत सरोवर में आस्था की डुबकी लगाती है। सोमवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने श्री दरबार साहिब पहुंचकर मत्था टेका। उन्होंने श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज से भेंटकर आशीर्वाद लिया। कैबिनेट मंत्री ने संगत को श्री झंडे जी मेले की बधाई दी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed