फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jhanda Ji Mela Dehradun: दरबार साहिब पहुंच रही बड़ी संख्या में संगत, गिलाफ सिलने का काम पूरा, देखें तस्वीरें

Sat, 11 Mar 2023 12:12 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 11 Mar 2023 12:12 PM IST
विज्ञापन
Jhanda Ji Mela 2023 Dehradun devotees Crowd increased in Sri Jhanda Ji fair work of stitching cover completed
श्री झंडेजी मेले में भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

श्री झंडेजी मेले में देश-विदेश से संगत बड़ी संख्या में श्री दरबार साहिब पहुंच रही हैं। शुक्रवार को दरबार साहिब में पहुंचीं संगतों को महंत देवेंद्र दास महाराज ने श्री गुरु राम राय महाराज के बताए रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने गुरु राम राय महाराज के जीवन से जुड़े संस्मरण भी साझा किए।

वहीं, महिलाएं सुबह से ही गिलाफ सिलाई के काम में जुटी थीं। श्री गुरु राम राय महाराज के जयकारों व भजनों के साथ गिलाफ सिलने का काम देर शाम तक पूरा कर लिया गया। श्री झंडेजी पर तीन तरह के गिलाफों का आवरण होता है। सबसे भीतर की ओर सादे गिलाफ चढ़ाए जाते हैं।

इनकी संख्या 41 होती है। मध्यभाग में शनील के गिलाफ चढ़ाए जाते हैं, इनकी संख्या 21 होती है। सबसे बाहर की ओर दर्शनी गिलाफ चढ़ाया जाता है। इसकी संख्या एक होती है। इस वर्ष जालंधर के संसार सिंह के परिवार को दर्शनी गिलाफ चढ़ाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।

Jhanda Ji Mela 2023 Dehradun devotees Crowd increased in Sri Jhanda Ji fair work of stitching cover completed
गिलाफ सिलने का काम पूरा - फोटो : अमर उजाला

श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के ब्लड बैंक और श्री महाकाल सेवा समिति की ओर से श्री दरबार साहिब में शनिवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।

Jhanda Ji Mela 2023 Dehradun devotees Crowd increased in Sri Jhanda Ji fair work of stitching cover completed
मेला तैयारियों की जायजा लेते महंत - फोटो : अमर उजाला

रक्तदान शिविर में संगतों के साथ साथ श्री महाकाल सेवा समिति के सदस्य, क्षेत्रवासी भी हिस्सेदारी करेंगे। समिति के अध्यक्ष रोशन राणा ने जानकारी दी कि इससे पूर्व समिति 12 स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jhanda Ji Mela 2023 Dehradun devotees Crowd increased in Sri Jhanda Ji fair work of stitching cover completed
गिलाफ सिलने का काम पूरा - फोटो : अमर उजाला

मेला समिति ने श्री दरबार साहिब परिसर में एलईडी स्क्रीन की व्यवस्था की है। एलईडी स्क्रीन पर मेले का सजीव प्रसारण किया जाएगा।

ये भी पढ़ें...Dehradun : झंडाजी मेले के लिए सहारनपुर चौक से दरबार साहिब तक जीरो जोन, कई रूट डायवर्ट

विज्ञापन
Jhanda Ji Mela 2023 Dehradun devotees Crowd increased in Sri Jhanda Ji fair work of stitching cover completed
झंडा जी मेला - फोटो : अमर उजाला

श्रद्धालुओं की भारी संख्या को देखते हुए यूट्यूब और फेसबुक पर भी मेले का सजीव प्रसारण किया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed