फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू ग्रेनेड अटैक: घर से निकलते वक्त मां ने कहा था बेटा पहुंचकर फोन करना, आई तो सिर्फ मौत की खबर

Fri, 08 Mar 2019 05:25 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 08 Mar 2019 05:25 PM IST
विज्ञापन
Jammu kashmir bus stand bomb blast Shariq Mother emotional talk before death
जम्मू हमले में मारे गए शारिक का परिवार

जम्मू कश्मीर के ग्रेनेड अटैक में मारे गए शारिक की मां मेहराज ने उसे रवाना करते हुए कहा था कि जम्मू पहुंचने पर फोन कर सूचना देना। मां शारिक के फोन का इंतजार कर रही थीं। जैसे ही घर पर कॉल पहुंची तो मां और बहनों ने सोचा कि शारिक अपने पहुंचने के जानकारी दे रहा होगा। उन्हें जरा भी इल्म नहीं था कि जिस कॉल को वह शारिक के सकुशल पहुंचने की सोच रहे थे, वह शारिक की मौत की खबर सुनाएगी। 

Jammu kashmir bus stand bomb blast Shariq Mother emotional talk before death
जम्मू हमले में मारे गए शारिक का परिवार

बताया जा रहा है कि जम्मू ब्लास्ट में शारिक के मामा साजिद, कलियर के तेलीवाला निवासी गुलफाम समेत उनके साथ जम्मू गए सहारनपुर के गागलहेड़ी निवासी दोनों युवक भी घायल हो गए हैं। शारिक के मामा के परिवार के लोग हादसे की सूचना मिलते ही जम्मू रवाना हो गए हैं।

Jammu kashmir bus stand bomb blast Shariq Mother emotional talk before death
जम्मू हमले में मारे गए शारिक का परिवार

ग्रामीणों ने बताया कि शारिक का परिवार बेहद गरीब है। पिता की मौत के बाद परिवार को चलाने के लिए शारिक और उसके भाई आरिफ के लिए बड़ी चुनौती थी, लेकिन दोनों भाइयों ने इस चुनौती का बहादुरी से सामना किया और परिवार को चलाने के लिए दिनरात मेहनत करने पर जुट गए। दोनों की मेहनत भी रंग लाई और परिवार खुशहाली की तरफ बढ़ने लगा था, लेकिन इस बीच शारिक की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jammu kashmir bus stand bomb blast Shariq Mother emotional talk before death
मृतक मो. शारिक

शारिक की मौत की खबर ने उसकी मां मेहराज को बुरी तरह तोड़ दिया है। उनका रो-रोकर बुरा हाल है तो वह उस घड़ी को भी कोस रही हैं, जिस घड़ी में बेटे को जम्मू के लिए रवाना किया था। शारिक की मां मेहराज रोते-बिलखते बस यही कर रही हैं कि देश में गरीबों के बच्चे ही मारे जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Jammu kashmir bus stand bomb blast Shariq Mother emotional talk before death
blast - फोटो : अमर उजाला

शारिक के परिवार ने जो सपने देखे थे, वह उसकी मौत के बाद पूरी तरह बिखर गए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि शारिक बेहद मेहनती और सरल स्वभाव का था। अक्सर कहता था कि वह अपने पिता की मौत के बाद परिवार को हर खुशी देना चाहता है। वह अपनी बहनों के लिए भी बहुत करेगा और परिवार को संपन्न परिवार बनाएगा। साथ ही परिवार को एक नया घर बनाकर देगा, लेकिन होनी को तो कुछ और ही मंजूर था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed