इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन के लिए 11 करोड़ में खरीदे गए इस प्लेयर की तारीफ मास्टर ब्लास्टर भी कर चुके हैं। उन्हें इस प्लेयर की बल्लेबाजी खूब पसंद आती है।
IPL 2018: सचिन तेंदुलकर भी हो गए थे 11 करोड़ में बिके इस प्लेयर के 'फैन', जमकर की थी तारीफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जी हां, यह प्लेयर है मूल रूप से नैनीताल के रहने वाले मनीष पांडेय की। मनीष को शनिवार को लगी ऑक्शन में 11 करोड़ में सनराइर्जस हैदराबाद ने खरीदा है। वहीं मनीष पांडेय के अलावा केएल राहुल को भी 11 करोड़ में खरीदा गया है। केएल राहुल को किंग्स इलेवन ने खरीदा है। वहीं अभी तक सबसे महंगे बिके खिलाड़ियों में इंग्लैंड के बेन स्टोक्स हैं, जिन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 12.50 करोड़ में खरीदा है।
बता दें कि, आईपीएल 10 में वैसे तो कई खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा था। लेकिन उत्तराखंड के मनीष पांडेय का जलवा खूब रहा। भले ही आईपीएल में मुंबई इंडियन्स विजेती टीम रही थी। लेकिन शानदार बल्लेबाजी, विकेटकीपिंग और गेंदबाजी के पैनेपन से इस खिलाड़ी ने अपनी अलग ही छाप छोड़ दी।
उत्तराखंड के मनीष पांडे के जौहर को देखकर हर कोई इनका फैन हो गया था। द्रविड और क्रिकेट के सरताज सचिन तेंदुलकर तक ने इन खिलाड़ियों की तारीफ के पुल बांधे। अपनी कड़ी मेहनत और संघर्ष से ये उपलब्धि हासिल की है।
उस वक्त मनीष कोलकाता नाइट राइडर्स से खेले थे। मनीष पांडे ने 14 मैचों की 13 पारियों में 49.50 के एवरेज से 396 रन बनाए। मुंबई इंडियंस के खिलाफ 81 रन की नाबाद पारी भी पांडे ने खेली थी। इस दौरान मनीष 5 बार नॉटआउट भी रहे और 2 अर्धशतकीय पारी भी उन्होंने खेली। आईपीएल के 10 सीजन में पांडे ने कुल 196 चौके और 64 छक्के लगाए हैं। बता दें कि मनीष मूलरूप से बागेश्वर जिले के रहने वाले हैं।