उत्तराखंड में निवेश के महाकुंभ में पहुंचे पीएम मोदी ने कहा कि टूरिज्म से लेकर हर सेक्टर में उत्तराखंड डबल स्पीड से आगे बढ़ेगा। आगे पढ़िए दस बड़ी बातें।
2 of 10
संबोधन के दौरान पीएम मोदी
- फोटो : amar ujala
संबोधन की शुरुआत में पीएम मोदी ने कहा कि हम ऐसे समय में एकत्र हुए हैं जब देश नए भारत की ओर आगे बढ़ रहा है। भारत में एविएशन सेक्टर रिकॉर्ड गति से आगे बढ़ रहा है। उस गति को और तेज करने के लिए हवाई कनेक्टीविटी मुहैया कराने की कवायद जारी है।
कहा आज चौतरफा परिवर्तन के दौर में निवेशकों के लिए सर्वोत्तम माहौल बना हुआ है। आयुष्मान योजना से मेडिकल सेक्टर में निवेश की संभावना बढ़ी हैं। जिसमें आने वाले समय में मेडिकल कॉलेज और अस्पताल बनेंगे। इस योजना के तहत एक परिवार को 5 लाख रुपए तक का बैनिफिट मिलेगा। जिसके लिए कई अस्पतालों और डॉक्टरों की जरूरत पड़ेगी।
आज भारत में इंफ्रास्टक्चर में जितना इनवेस्ट किया जा रहा है, पहले कभी नहीं किया गया। उत्तराखंड हमारे न्यू इंडिया को रिप्रेजेंट करता है। राज्य के विकास के लिए त्रिवेंद्र रावत की सरकार भरसक प्रयास कर रही है। कहा कि भारत ने निवेशकों के लिए ही बेहतर माहौल तैयार किया है। अब जापान की कार हिंदुस्तान में बन रही है। भारत इसे एक्सपोर्ट कर रहा है।
अब जरूरत है कि इस मंच पर जो बातें और वायदे हुए हैं, वो जल्द से जल्द जमीन पर उतरें। जिससे उत्तराखंड के युवाओं को रोजगार मिले। मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड में पर्यटन को उद्योग का दर्जा दे दिया है।