इन्वेस्टर्स समिट के लिए पीएम मोदी देहरादून पुहंच गए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी को ज्ञापन देने के लिए जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने जोगीवाला चौक में हिरासत में ले लिया। उन्हें पीएम का कार्यक्रम खत्म होने तक पुलिस लाइन मे ही रखा गया। तस्वीरें देखिए...
इधर देहरादून पहुंचे पीएम मोदी, उधर गिरफ्तार हो गए कांग्रेस के नेता, तस्वीरें...
इसकी भनक लगते ही पुलिस महिला नेत्री आशा मनोरमा शर्मा के अजबपुर स्थित निवास पर पहुंच गई। मगर वह सुबह नौ बजे पुलिस को चकमा देते हुए जोगीवाला तक पहुंच गई। उनके साथ कई दूसरे कार्यकर्ता भी वहां पहुंच गए। जोगीवाला चौक में पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया और साथ लाए बुके, ज्ञापन और चूड़ियों को कब्जे में ले लिया।
इस मौके पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जब तक भाजपा सरकार में नहीं आई थी, तब तक उन्होंने मनमोहन सरकार का पुरजोर विरोध किया। उन्हें चूड़ियां तक भेजी गई। मगर आज उन्हीं सवालों पर मोदी सरकार चुप है।
इसलिए बुके देकर उनका स्वागत करने के साथ ही उन्हें चूड़ियां भी लौटाने का कार्यक्रम तय किया गया था। पुलिस ने जिन नेताओं को हिरासत में लिया उनमें कुलदीप डोबरियाल, मीना बिष्ट, रेखा डिंगरा, रुबी देवी, खुशबू रतूड़ी, अमित ममगाई, मयंक शर्मा, बृजपाल, नीलम नंदा, पूनम देवी, पायल बहल, रेखा देवी, मनीषा, अमिता, विवेक शर्मा आदि शामिल थे।